Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा के पिता से मिलीं शिवांगी जोशी, फिर उड़ने लगीं शादी की अफवाहें

Shivangi Joshi Wedding Rumours: लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा के पिता की एंट्री से माहौल इमोशनल हो गया, वहीं शिवांगी जोशी द्वारा उनके पैर छूने के बाद दोनों के रिश्ते की नई चर्चाएं छिड़ गई हैं।
Shivangi Joshi Harshad Chopda Lock Upp 2
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Shivangi Joshi Lock Upp 2 Show: रियलिटी शो लॉकअप 2 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है, जहां फिनाले की रेस तेज होने के साथ ही शो का माहौल भी काफी संवेदनशील होता जा रहा है। हाल ही के एपिसोड के दौरान पॉपुलर टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा के पिता ने सेट पर कदम रखा। अपने पिता को अचानक सामने देखकर हर्षद अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके। हालांकि, इस भावनात्मक मुलाकात के बीच एक ऐसा पल भी आया जिसने दर्शकों का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींच लिया।

लॉकअप 2 के मंच पर फराह खान और रितेश देशमुख की मौजूदगी में जब हर्षद के पिता ने एंटर किया, तो पूरे माहौल में सन्नाटा छा गया। अपने पिता को देखते ही हर्षद बच्चे की तरह रो पड़े और उन्हें कसकर गले लगा लिया। बातचीत के दौरान एक्टर ने बेहद भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में अपने पिता को केवल 2 बार ही गले लगाया है। उन्होंने अपने पिता को अपनी मां के समान बताते हुए कहा कि वह पूरे परिवार और घर की जिम्मेदारियों को अकेले संभालते हैं। हर्षद ने स्वीकार किया कि स्वभाव से संकोची होने के कारण वह अपने पिता से ज्यादा खुलकर बात नहीं कर पाते हैं, जबकि उनके पिता किसी भी व्यक्ति से आसानी से बातचीत कर लेते हैं।

शिवांगी जोशी के संस्कार ने जीता सबका दिल

जब सेट पर मौजूद अन्य प्रतियोगी हर्षद के पिता का वेलकम कर रहे थे, तभी शिवांगी जोशी आगे बढ़ीं और उन्होंने पूरी आदर भावना के साथ उनके पैर छुए। टीवी एक्ट्रेस का यह संस्कारी अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग और दर्शक हैरान रह गए। शिवांगी के इस व्यवहार को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है।

कई लोगों का मानना है कि दोनों कलाकारों के बीच पेशेवर रिश्ते से इतर भी कोई खास जुड़ाव है। फैंस का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं और यह बात शायद हर्षद के परिवार को भी पहले से मालूम है, जिसकी वजह से ही शिवांगी ने इतना आत्मीय बर्ताव दिखाया।

पिता के बयान ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

लॉकअप 2 में मुलाकात के दौरान हर्षद के पिता ने भी अपने बेटे के संकोची स्वभाव पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि हर्षद कभी भी घर में बैठकर किसी मुद्दे पर खुलकर चर्चा नहीं करता। वह अपनी हर बात सिर्फ अपनी मां से ही शेयर किया करता था, इसलिए मां को उसके बारे में सबकुछ पता रहता था।

हर्षद चोपड़ा के पिता ने यह भी कहा कि जब उन्हें शो के जरिए कुछ बातें पता चलीं तो उन्हें थोड़ा दुख भी हुआ कि उनका बेटा उनसे बातें छिपाता रहा। पिता के इस बयान और शिवांगी के आदरपूर्ण व्यवहार के बाद अब फैंस इस जोड़ी के रिश्ते को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com