Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कला का राजनीतिकरण मत करो, पाकिस्तानी एक्टर्स बैन पर लक्ष्मी मांचू ने किया रिएक्ट

दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ इन दिनों विवादों में घिरी हुई है और सोशल मीडिया पर इसे बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है। अब इसपर तेलुगु अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ने अपनी राय रखी है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 25, 2025 | 07:09 PM

तेलुगु अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर रिलीज के बाद से विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म में जहां दिलजीत के साथ नीरू बाजवा नजर आ रही हैं, तो वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने बवाल खड़ा कर दिया है।

खासतौर पर 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में आई दरार को देखते हुए देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।

अब इस विवाद पर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कला को राजनीति से जोड़ना गलत है और कलाकारों को टारगेट करना किसी भी लिहाज से जायज नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

KSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल

NEET Paper Leak मामले में रुपाली गांगुली की एंट्री, बोली- कानून हाथ में लेने वाले छात्र नहीं

Jana Nayagan Movie Review: दर्शकों के दिलों पर छायी जननायकन, विजय की आखिरी फिल्म से गूंजा सिनेमाहॉल

Jana Nayagan X Review: आखिरी फिल्म में दिखा सुपरस्टार विजय का जलवा, फैंस ने दिया लाजवाब फेयरफेल गिफ्ट

लक्ष्मी मांचू ने मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में कहा, “कृपया कला का राजनीतिकरण न करें। अगर कोई परेशानी खड़ी कर रहा है, तो आप उसके खिलाफ कार्रवाई करें, लेकिन हर किसी को एक ही नजर से देखना सही नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम भारतीयों ने हमेशा खुले दिल से बाहरी कलाकारों का स्वागत किया है। अब अचानक यह विरोध, यह प्रतिबंध, यह असुरक्षा, यह सब क्यों? एक एक्टर किसी देश के लिए खतरा कैसे हो सकता है?” लक्ष्मी ने भारत में पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन किए जाने पर भी सवाल उठाया।

ये भी पढ़ें- ‘मेरा असली जुनून मेरी पत्नी है…’, जॉन सीना ने वाइफ को लेकर कही ये बात

लक्ष्मी मांचू ने यह भी कहा कि इस तरह के प्रतिबंध समाज को और ज्यादा बांटने का काम करते हैं। “फूट डालो और राज करो की नीति अब बंद होनी चाहिए। हमें साझा आधार पर एक-दूसरे को समझने और एकजुट होकर वास्तविक समस्याओं से लड़ने की जरूरत है।”

उन्होंने कलाकारों की भूमिका को देखते हुए कहा कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं होतीं, बल्कि समाज का आईना भी होती हैं। “कलाकार वही दिखाते हैं जो समाज में घट रहा है, वो लोगों को जोड़ने का काम करते हैं, तो फिर उन्हें ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है?”

वहीं दूसरी ओर, ‘सरदार जी 3’ को लेकर बढ़ते विरोध के बीच दिलजीत दोसांझ अब तक इस विवाद पर खुलकर कुछ नहीं बोले हैं। हालांकि पहले दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया था कि फिल्म की शूटिंग पहलगाम हमले से पहले ही हो चुकी थी।

Lakshmi manchu reacts to ban on pakistani actors and flim sardaar ji 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2025 | 07:09 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.