OTT पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 5 ऐप्स ब्लॉक, 100 से ज्यादा सीरीज पर गिरी गाज
Obscene Content Ban India: भारत सरकार ने अश्लील और वल्गर कंटेंट दिखाने पर 5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक कर दिए। आईटी रूल्स 2021 के तहत यह कार्रवाई बार-बार चेतावनी के बाद की गई।
- Written By: स्नेहा मौर्या
5 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स हुए ब्लॉक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Government Bans 5 OTT Platforms: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ते आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील और वल्गर सामग्री स्ट्रीम करने के आरोप में पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सेल्फ-रेगुलेशन का पालन न करने के कारण की गई।
किन प्लेटफॉर्म पर गिरी गाज?
सरकार ने जिन प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया है, उनमें MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu ऐप शामिल हैं। मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वे इन प्लेटफॉर्म तक पहुंच को तत्काल प्रभाव से रोकें।
यह कदम सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत उठाया गया है, जो सरकार को ऑनलाइन कंटेंट ब्लॉक करने का अधिकार देती है। इन नियमों का उद्देश्य सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और डिजिटल मीडिया पर नैतिक मानकों को लागू करना है।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
यह पहली बार नहीं है जब OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की कार्रवाई हुई हो। जुलाई 2025 में भी सरकार ने कई ऐप्स और वेबसाइट्स पर कथित तौर पर पोर्नोग्राफिक और वल्गर कंटेंट दिखाने के आरोप में प्रतिबंध लगाया था। उस समय भी कहा गया था कि संबंधित प्लेटफॉर्म भारतीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन कर रहे थे।
अश्लील कंटेंट वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म केंद्र सरकार नें किये बंद . . . OTT पर दिखाए जाने वाले आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट पर भारत सरकार ने चाबुक चलाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘अश्लील’ और ‘वल्गर’ माने जाने वाले कंटेंट की स्ट्रीमिंग के लिए पांच OTT… pic.twitter.com/BuFfpEOXrz — AK Sharma (@jiajeetji) February 25, 2026
कंटेंट पर क्या थे आरोप?
मंत्रालय के अनुसार, ब्लॉक किए गए प्लेटफॉर्म्स पर लंबे समय तक ‘सेक्सुअली एक्सप्लिसिट’ सीन और अश्लील दृश्यों का प्रसारण किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि इन शोज में न तो कोई स्पष्ट कहानी थी, न सामाजिक संदेश, बल्कि मुख्य रूप से भद्दे और उत्तेजक दृश्यों पर फोकस किया गया था।
ये भी पढ़ें- देवदास का गाना ‘मार डाला’ की शूटिंग बनी दर्दनाक याद, शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित दोनों को लगी थी चोट
चेतावनी के बावजूद जारी रहा उल्लंघन
सूत्रों के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स को पहले भी एडवाइजरी और रिमाइंडर भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने दूसरे डोमेन के जरिए कंटेंट अपलोड करना जारी रखा। मार्च 2024 में भी इन पर कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद 100 से ज्यादा वेब सीरीज हटाई गई थीं। हालांकि जांच में सामने आया कि कुछ कंटेंट को नए डोमेन पर दोबारा अपलोड कर दिया गया। सरकार का कहना है कि डिजिटल स्पेस में जिम्मेदारी और शालीनता सुनिश्चित करना जरूरी है। आने वाले समय में भी नियमों के उल्लंघन पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
