KSBKBT 2 Spoiler: वृंदा की सगाई टूटी, मिहिर-तुलसी की मदद के लिए पहुंची ‘कहानी घर घर की’ की पार्वती
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास में वृंदा की सगाई टूटी। तुलसी ने अंगद के लिए वृंदा का हाथ माॅंगा। पार्वती की एंट्री से मिहिर-तुलसी का झगड़ा खत्म। दो आइकॉनिक शोज का महा-मिलन।
- Written By: अनिल सिंह
अंगद को फंसाकर वृंदा की सगाई तुड़वाएगी तुलसी, मिहिर-तुलसी की मदद को आई पार्वती
KSBKBT 2 Update: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी इस समय वृंदा और अंगद के इर्द-गिर्द घूम रही है, जहां वृंदा को पानी पिलाकर अंगद ने खुद के लिए बड़ी मुसीबत मोल ले ली है। तुलसी को जब पता चलता है कि लोग वृंदा के घर के बाहर क्यों हंगामा मचा रहे हैं, तो अंगद अपनी माॅं को सारा सच बता देता है। इसके बाद, वृंदा का मंगेतर सुहास शादी तोड़ने की बात करता है और वृंदा के परिवार से दहेज की मांग भी करता है। इसी उठा-पटक के बीच, कहानी में एक बड़ा भूचाल आने वाला है, जो शो की दिशा बदल देगा।
आने वाले एपिसोड्स में, वृंदा की मदद करने के चक्कर में अंगद बुरा फंस जाएगा। सुहास अब वृंदा से शादी करने के लिए सीधे अंगद से ही रुपए की मांग करेगा, जिससे अंगद को सदमा लगेगा। दूसरी तरफ, रणविजय इस स्थिति से खुश है और वह अपनी जीत का जश्न मनाने वाला है। उसे लगेगा कि अब वह अंगद की मदद से रातो-रात अमर हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
परी की चाल से मिहिर-तुलसी में झगड़ा
घर में चल रहे इस ड्रामा के बीच, परी एक और चाल चलने वाली है ताकि वह रणविजय से शादी कर सके। वह रणविजय के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करेगी। तुलसी बार-बार मिहिर को परी और रणविजय की शादी न करने के लिए कहेगी। परी की वजह से मिहिर और तुलसी के बीच एक बार फिर बड़ा झगड़ा होने वाला है, जिससे उनके रिश्ते में तनाव बढ़ जाएगा।
ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव नहीं पत्नी बनेंगी विधायक! RJD ने छपरा विधानसभा सीट से बनाया उम्मीदवार
पार्वती करेंगी मिहिर-तुलसी की सुलह
जल्द ही मिहिर और तुलसी के घर शांति निकेतन में ‘कहानी घर घर की’ की पार्वती (Parvati) की एंट्री होने वाली है। पार्वती को आते ही पता चल जाएगा कि मिहिर और तुलसी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में, पार्वती न केवल उनके घर के झगड़ों में हस्तक्षेप करेंगी बल्कि मिहिर और तुलसी का झगड़ा खत्म करवाकर दोनों के बीच सुलह भी करवाएंगी, जिससे घर में फिर से शांति लौटेगी।
25 साल के जश्न के साथ टूटेगी वृंदा की सगाई
पार्वती और उनके पति ओम (Om) शांति निकेतन पहुंचकर ‘कहानी घर घर की’ के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। इस दौरान मिहिर और तुलसी का पूरा परिवार भी उनके साथ मिलकर खूब धमाल मचाएगा। मिहिर और तुलसी, पार्वती और ओम के साथ मिलकर धनतेरस भी सेलिब्रेट करेंगे और सालों बाद ये दोनों आइकॉनिक कपल दिवाली के मौके पर साथ नजर आएंगे। जश्न के खत्म होते-होते, वृंदा और सुहास की सगाई टूट जाएगी। सगाई टूटते ही तुलसी, वृंदा का हाथ अंगद के लिए मांगने पहुंच जाएगी, ताकि वह अपने घर से नॉयना को बाहर कर सके।
