‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ टीआरपी में टॉप पर, अनुपमा और तारक मेहता को दी टक्कर
TRP Report 2025: एकता कपूर का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 2.3 की टीआरपी मिली है, जिससे इसने अनुपमा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टक्कर दी है। नए कलाकारों के साथ यह शो नई पीढ़ी को पसंद आ रहा है।
- Written By: सोनाली झा
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीआरपी में टॉप पर
TRP Report Week: टेलीविजन की दुनिया में एक बार फिर पुराने शो की वापसी ने तहलका मचा दिया है। एकता कपूर का क्लासिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 25 साल बाद नए रूप में लौटा है और आते ही दर्शकों के दिलों पर राज करने लगा है। शो ने पहले ही हफ्ते में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीआरपी की रेस में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है।
BARC द्वारा जारी की गई ताजा टीआरपी रिपोर्ट के अनुसार, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को 2.3 की रेटिंग मिली है। शो ने ‘अनुपमा’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे लंबे समय से टॉप पर बने शो को पीछे छोड़ दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि अनुपमा को भी 2.3 की टीआरपी मिली है, लेकिन लॉन्च के बाद तुरंत इतनी मजबूत पकड़ बनाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी की टीआरपी
शो के पहले एपिसोड को 2.5 टीआरपी मिली थी, जो बताता है कि दर्शकों की उत्सुकता और प्यार अभी भी बरकरार है। इस बार शो की कास्ट में पुराने कुछ कलाकारों को बरकरार रखा गया है, लेकिन ज्यादातर कलाकार नए चेहरे हैं। लुक, सेट और प्रोडक्शन वैल्यू भी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है, जिससे शो को नई पीढ़ी से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
स्मृति ईरानी का किरदार
स्मृति ईरानी कभी तुलसी विरानी के किरदार में नजर आई थीं। स्मृति ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें टीआरपी के इन नंबरों पर पूरा विश्वास नहीं है, लेकिन शो की वापसी ने एक नया मानदंड जरूर स्थापित किया है। स्मृति ईरानी ने बताया कि 25 साल पहले शो की टीआरपी 31 तक गई थी, जो आज के हिसाब से असंभव जैसा लगता है।
ये भी पढ़ें- अगस्त में होगी OTT पर कोरियन ड्रामा की स्ट्रीमिंग, जानें कहां देख सकते हैं सीरीज
स्टार प्लस पर होगा प्रसारित
फिलहाल, शो हर दिन रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है। पुराने दर्शकों के लिए यह शो एक नॉस्टैल्जिया है, वहीं नए दर्शकों के लिए यह एक फ्रेश फैमिली ड्रामा। एकता कपूर ने एक बार फिर फैमिली ड्रामा के जरिए पूरे परिवार को साथ बैठकर टीवी देखने का बहाना दे दिया है।
