Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AI फोटो पर भड़कीं कुनिका सदानंद, कुमार सानू संग फेक तस्वीर पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Kunickaa Sadanand Kumar Sanu AI Photo: कुनिका सदानंद AI जनरेटेड फोटो को लेकर भड़क गईं। कुमार सानू के साथ वायरल फेक तस्वीर पर एक्ट्रेस ने पोस्ट हटाने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 25, 2026 | 08:32 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Kumar Sanu And Kunickaa Sadanand Fake Photo: एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक AI जनरेटेड तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। इस तस्वीर में उन्हें मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ दिखाया गया, जिसे एक यूजर ने शेयर करते हुए उन्हें टैग भी किया। हालांकि, यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी थी, जिस पर अब एक्ट्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

AI फोटो शेयर करने पर कुनिका सदानंद का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने AI तकनीक से बनाई गई तस्वीर शेयर करते हुए कुनिका को टैग किया और उनसे प्रतिक्रिया मांगी। इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी हरकतें गलत हैं और इससे लोगों की निजी जिंदगी प्रभावित होती है।

कुनिका सदानंद ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि यह बेहद शर्मनाक है, क्योंकि जिस व्यक्ति के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, वह शादीशुदा है और उनका परिवार भी है। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित व्यक्ति को कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मिले हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘अब साथ नहीं रहना…’ ज्योति सिंह से पवन सिंह को चाहिए तलाक, वन टाइम सेटलमेंट को तैयार, जज के सामने कही ये बात

‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म क्यों हुई फ्लॉप? रोहिताश्व गौर ने बताई असली वजह, बोले- दर्शकों को…

UK में ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त धमाका, कई बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, 6 दिनों में 900 करोड़ पार

240 देशों में बजेगा ‘Maa Ka Sum’ का डंका, मोना सिंह की सीरीज इस OTT प्लेटफॉर्म पर करेगी धमाकेदार एंट्री

Sharam karo, this man is happily married and he has kids, you should also know he has personality rights given to him by the court, u will get into trouble for this.😡 Stop dragging him or my personal life fandom wars. Give the due respect to a persons rights. i’m reporting u for… https://t.co/ZaMCcu2VL4 — Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) March 24, 2026

मानहानि केस की दी चेतावनी

एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यूजर को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की फर्जी तस्वीरें और अफवाहें फैलाना गलत है और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचता है। कुनिका ने साफ तौर पर कहा कि वह इस मामले में मानहानि का केस दर्ज कर सकती हैं और यूजर से तुरंत पोस्ट हटाने की मांग की। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि किसी की निजी जिंदगी को फैन वॉर या मजाक का हिस्सा न बनाएं।

कुमार सानू संग रिश्ते पर किया था खुलासा

गौरतलब है कि कुनिका सदानंद ने पहले एक इंटरव्यू में कुमार सानू के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।

एक्ट्रेस ने कहा था कि वह इस रिश्ते को आगे बढ़ाकर शादी करना चाहती थीं, लेकिन सानू पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वह उनके साथ होतीं, तो शायद अपने करियर में वह मुकाम हासिल नहीं कर पातीं, क्योंकि उनके काम पर कई तरह की पाबंदियां होतीं।

ये भी पढ़ें- ‘अब साथ नहीं रहना…’ ज्योति सिंह से पवन सिंह को चाहिए तलाक, वन टाइम सेटलमेंट को तैयार, जज के सामने कही ये बात

फैंस को दिया खास संदेश

इस पूरे विवाद के बाद कुनिका ने साफ किया कि किसी भी सेलिब्रिटी की पर्सनल लाइफ का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने फेक कंटेंट और AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोगों को जिम्मेदारी से सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की सलाह दी।

Kunickaa sadanand ai photo controversy kumar sanu fake image warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2026 | 08:32 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.