Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kriti Sanon Fitness: एली के किरदार के लिए कृति सेनन ने नहीं अपनाया कोई शॉर्टकट, वर्कआउट से हासिल की फिट बॉडी

Kriti Sanon Size Zero: कृति सेनन ने बताया कि उन्होंने 'कॉकटेल 2' के लिए कभी साइज जीरो बनने की कोशिश नहीं की। उनका लक्ष्य हेल्दी, लीन और परफेक्ट बीच बॉडी पाना था, साथ ही चेहरे का ग्लो भी बनाए रखना था।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 30, 2026 | 06:04 PM

कृति सेनन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kriti Sanon On Cocktail 2 Look: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की सफलता का जश्न मना रही हैं। फिल्म में उनके निभाए गए ‘एली’ के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अभिनय के साथ-साथ कृति का फिट और ग्लैमरस बीच लुक भी काफी चर्चा में है। उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने इस लुक के लिए कभी भी साइज जीरो बनने की कोशिश नहीं की।

कृति सेनन ने बताया कि उनका पूरा फोकस हेल्दी, फिट और नेचुरल दिखने पर था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कृति ने बताया कि फिटनेस उनके लिए सिर्फ पतला दिखना नहीं, बल्कि शरीर की ताकत और संतुलन बनाए रखना है। रेडिफ को दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने कहा कि ‘कॉकटेल 2’ का उनका किरदार उनके लिए काफी अलग अनुभव रहा।

एली का किरदार था बिल्कुल अलग

कृति सेनन ने बताया कि एली एक बेबाक, मस्ती से जीने वाली और बिना पछतावे के फैसले लेने वाली लड़की है, लेकिन उसके अंदर इमोशनल गहराई भी है। कृति ने कहा कि मैं हमेशा किरदार की भावनाओं को ईमानदारी से समझने और हर बार कुछ नया करने की कोशिश करती हूं। एली के व्यक्तित्व और सोच ने मुझे काफी आकर्षित किया, क्योंकि वह मेरे अब तक निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग थी।

सम्बंधित ख़बरें

जब बैंक ने ठुकरा दिया था श्रेयस तलपड़े का होम लोन, शाहरुख खान के एक लेटर से पूरा हुआ घर खरीदने का सपना

रणवीर सिंह ने शुरू की ‘प्रलय’ की तैयारी, जॉम्बी यूनिवर्स में दिखेगा नया अवतार

सलमान खान की करियर सलाह को रणदीप हुड्डा ने किया नजरअंदाज, बोले- एक जैसे रोल करना मेरे लिए बोरिंग है

Alpha CBFC Certificate: सेंसर बोर्ड से पास हुई ‘ऐल्फा’, रिलीज से पहले सामने आई फिल्म की लंबाई और कहानी की झलक

मिमी के बाद बदली फिटनेस को लेकर सोच

कृति ने बताया कि फिल्म ‘मिमी’ के दौरान वजन बढ़ाने का अनुभव उनके लिए बड़ा सबक साबित हुआ। उस समय उन्हें एहसास हुआ कि सिर्फ वजन बढ़ाना या घटाना ही फिटनेस नहीं है। मिमी से पहले मैं काफी पतली थी। फिल्म के लिए वजन बढ़ाने के बाद मुझे अपनी स्ट्रेंथ और जोड़ों में कमजोरी महसूस हुई। तभी समझ आया कि शरीर को मजबूत रखना कितना जरूरी है। इसके बाद मैंने नियमित वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया।

ये भी पढ़ें- जब बैंक ने ठुकरा दिया था श्रेयस तलपड़े का होम लोन, शाहरुख खान के एक लेटर से पूरा हुआ घर खरीदने का सपना

साइज जीरो नहीं, हेल्दी और ग्लोइंग लुक था लक्ष्य

कृति सेनन ने कहा कि वह हमेशा बैलेंस्ड लाइफस्टाइल में विश्वास करती हैं। वह किसी सख्त डाइट को फॉलो करने के बजाय संतुलित भोजन करती हैं और सप्ताह में तीन से चार दिन वर्कआउट करती हैं। कॉकटेल 2 में एली के लिए मेरा लक्ष्य साइज जीरो बनना नहीं था। मैं सिर्फ लीन, फिट और बीच बॉडी चाहती थी। साथ ही मैं यह भी चाहती थी कि मेरे चेहरे का ग्लो बना रहे। इसलिए मैंने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया।

Kriti sanon fitness beach body size zero daily diet cocktail 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 06:04 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Kriti Sanon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.