Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रणवीर सिंह ने शुरू की ‘प्रलय’ की तैयारी, जॉम्बी यूनिवर्स में दिखेगा नया अवतार

Ranveer Singh Pralay Movie Update: सुपरस्टार रणवीर सिंह जल्द ही जय मेहता की आने वाली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू करेंगे। यह फिल्म एक अनोखे जॉम्बी एपोकैलिप्स पर आधारित होगी।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 30, 2026 | 05:23 PM

रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ranveer Singh Pralay Movie Shooting:  बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स और विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में ‘डॉन 3’ से कदम पीछे खींचने के बाद अब रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक बेहद चौंकाने वाली खुशखबरी दी है। रणवीर जल्द ही एक ऐसी अनोखी दुनिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसके बारे में सोचना शायद हिंदी सिनेमा प्रेमियों ने पहले कभी सोचा भी नहीं होगा।

रणवीर बहुत जल्द जय मेहता के डायरेक्शन में बनने जा रही एक मेगा बजट फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसमें दर्शकों को एक अलग ही रोमांच देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह का नाम काफी सुर्खियों में रहा था। फिल्म से अलग होने के फैसले के बाद उनका फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के साथ कुछ मतभेद भी सामने आया था।

धुरंधर के बाद प्रलय मचाएंगे रणवीर सिंह

हालांकि अब वह सारा विवाद पूरी तरह से सुलझ चुका है और एसोसिएशन ने अपना असहयोग नोटिस वापस ले लिया है। इस पूरे विवाद के बाद एक्टर रणवीर ने अब अपनी नई फिल्म ‘प्रलय’ के लिए कमर कस ली है। इस नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

सलमान खान की करियर सलाह को रणदीप हुड्डा ने किया नजरअंदाज, बोले- एक जैसे रोल करना मेरे लिए बोरिंग है

Alpha CBFC Certificate: सेंसर बोर्ड से पास हुई ‘ऐल्फा’, रिलीज से पहले सामने आई फिल्म की लंबाई और कहानी की झलक

CM विजय के बाद अब राजनीति में चमकेंगे सूर्या? सियासत में उतरने की अटकलों पर चर्चा तेज

Lock Upp 2: ‘आपको किसी के कपड़े…बेडरूम सीक्रेट रिवील कर चर्चा में आईं आकांक्षा चमोला

जानकारी के अनुसार इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। फिल्म की मुख्य शूटिंग भारत में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में की जाएगी। मेकर्स इस फिल्म को इसी साल सितंबर महीने से फ्लोर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

बॉलीवुड में हॉरर और जॉम्बी जॉनर पर बहुत कम फिल्में बनी हैं, ऐसे में यह प्रोजेक्ट हिंदी सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है। रणवीर सिंह की ये फिल्म का स्केल काफी बड़ा होने वाला है।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: मोरक्को की जीत पर झूमीं नोरा फतेही, शेयर किया खास पोस्ट

साउथ की इस हसीना संग जमेगी नई जोड़ी

इस फिल्म की कहानी में एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो दुनिया के विनाश और जॉम्बी के खौफनाक हमलों के बीच अपनी जान बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। चर्चा है कि इस लड़ाई में रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में साउथ की फेमस एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आ सकती हैं।

Ranveer singh pralay movie shoot begins preparation for zombie universe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 05:23 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • New Movie
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.