Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान खान की करियर सलाह को रणदीप हुड्डा ने किया नजरअंदाज, बोले- एक जैसे रोल करना मेरे लिए बोरिंग है

Randeep Hooda Career Advice: रणदीप हुड्डा ने खुलासा किया कि सलमान खान ने उन्हें सिर्फ हीरो वाले रोल करने और एक जैसी इमेज बनाए रखने की सलाह दी थी। हालांकि, रणदीप हुड्डा ने इसे नहीं माना।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 30, 2026 | 04:50 PM

सलमान खान और रणदीप हुड्डा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Randeep Hooda On Salman Khan Advice: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में सलमान खान से मिली एक अहम करियर सलाह का खुलासा किया है। रणदीप का कहना है कि सलमान खान ने उन्हें स्टार बनने का एक ऐसा फॉर्मूला बताया था, जिसे उनके पिता भी सही मानते थे। हालांकि, रणदीप ने इस सलाह को मानने से इनकार कर दिया, क्योंकि उनका मानना है कि एक जैसे किरदार निभाना उनके लिए बेहद नीरस हो जाएगा।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में रणदीप ने बताया कि उन्होंने हमेशा ऐसे किरदार चुने हैं, जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर चुनौती दें, भले ही इससे स्टारडम का रास्ता थोड़ा मुश्किल क्यों न हो जाए। एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने कहा कि सलमान खान ने उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें ऐसे किरदार नहीं निभाने चाहिए, जिनमें वे हीरो की तरह न दिखें।

सलमान खान ने कही थी ये बात

सलमान का मानना था कि एक जैसी स्क्रीन इमेज बनाए रखने से स्टार बनने में मदद मिलती है। रणदीप ने कहा कि सलमान भाई की मुख्य सलाह यही थी कि मुझे ऐसे रोल नहीं करने चाहिए जिनमें मैं हीरो की तरह न लगूं। यह एक अच्छी सलाह थी। मेरे पिता भी हमेशा यही कहते थे कि एक जैसी इमेज रखो और उसी तरह के रोल करो, इससे लोगों के बीच पहचान मजबूत होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Alpha CBFC Certificate: सेंसर बोर्ड से पास हुई ‘ऐल्फा’, रिलीज से पहले सामने आई फिल्म की लंबाई और कहानी की झलक

CM विजय के बाद अब राजनीति में चमकेंगे सूर्या? सियासत में उतरने की अटकलों पर चर्चा तेज

Lock Upp 2: ‘आपको किसी के कपड़े…बेडरूम सीक्रेट रिवील कर चर्चा में आईं आकांक्षा चमोला

Cocktail 2 BO Collection: मंडे को नहीं थमा ‘कॉकटेल 2’ का जादू, बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर का जलवा बरकरार

रणदीप हुड्डा ने क्यों ठुकराई सलाह

रणदीप हुड्डा ने माना कि सलमान और उनके पिता की सलाह व्यावहारिक थी, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय के सफर के लिए अलग रास्ता चुना। उनका कहना है कि यदि वह एक ही तरह के किरदार निभाते रहते तो अभिनय उनके लिए रोमांचक नहीं रहता। उन्होंने कहा कि मैंने वह सलाह नहीं मानी, क्योंकि मुझे लगता है कि बार-बार एक जैसा काम करना बहुत बोरिंग हो जाता है। मैं हर फिल्म में कुछ नया सीखना चाहता हूं। मैं ऐसा कभी नहीं करना चाहूंगा कि सिर्फ एक तय इमेज में बंधकर रह जाऊं।

ये भी पढ़ें- Alpha CBFC Certificate: सेंसर बोर्ड से पास हुई ‘ऐल्फा’, रिलीज से पहले सामने आई फिल्म की लंबाई और कहानी की झलक

तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं दोनों

सलमान खान और रणदीप हुड्डा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को कई फिल्मों में देखने को मिली है। दोनों पहली बार ‘किक’ (2014) में साथ नजर आए, जिसमें रणदीप ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद ‘सुल्तान’ (2016) में रणदीप ने सलमान के कोच का किरदार निभाया, जिसे काफी सराहा गया। वहीं ‘राधे’ (2021) में रणदीप खलनायक के रूप में दिखाई दिए थे।

Randeep hooda on salman khan advice career statement sultan movie

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 04:50 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.