कौन हैं खुशी मुखर्जी, जिसने सूर्यकुमार यादव दिया बड़ा बयान, बोलीं- वह मुझे बहुत मैसेज करते थे
Khushi Mukherjee Statement: खुशी मुखर्जी ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें देर रात मैसेज करते थे। हालांकि अब दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती और किसी तरह का लिंकअप भी नहीं है।
- Written By: सोनाली झा
सूर्यकुमार यादव और खुशी मुखर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khushi Mukherjee And Suryakumar Yadav Controversy: टीवी एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर एक सनसनीखेज बयान दिया है। खुशी का दावा है कि सूर्यकुमार यादव उन्हें देर रात मैसेज किया करते थे, हालांकि अब दोनों के बीच बातचीत बंद हो चुकी है। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक इंटरव्यू में खुशी मुखर्जी ने खुलकर इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि कई क्रिकेटर मुझे फॉलो करते थे और मुझसे बातचीत की कोशिश करते थे। सूर्यकुमार यादव मुझे अक्सर मैसेज करते थे, लेकिन अब हम ज्यादा बात नहीं करते। मैं अपना नाम किसी से भी जोड़ना पसंद नहीं करती और न ही किसी तरह के लिंकअप की खबरें मुझे अच्छी लगती हैं। इसलिए वास्तव में कोई लिंकअप नहीं है। खुशी के इस बयान ने लोगों को चौंका दिया है, क्योंकि सूर्यकुमार यादव को आमतौर पर एक शांत और विवादों से दूर रहने वाला खिलाड़ी माना जाता है।
खुशी मुखर्जी की लाइफस्टाइल
अपने ड्रेसिंग सेंस और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों की वजह से खुशी मुखर्जी पहले भी सुर्खियों में रही हैं। उनका कहना है कि अक्सर उनके पहनावे और लाइफस्टाइल के कारण उनका नाम मशहूर हस्तियों के साथ जोड़ा जाता है, जबकि वह ऐसी अफवाहों से दूरी बनाए रखना चाहती हैं। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से ट्रेंड करने लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
खुशी मुखर्जी का करियर
अगर खुशी मुखर्जी के बैकग्राउंड की बात करें तो उनका जन्म कोलकाता में हुआ था और वह 29 साल की हैं। वह पिछले कई वर्षों से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में तमिल फिल्म ‘अंजलि थुरई’ से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान एमटीवी के रियलिटी शोज ‘स्प्लिट्सविला 10’ और ‘लव स्कूल 3’ से मिली, जहां उनकी पर्सनैलिटी और अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
खुशी मुखर्जी की निजी जिंदगी
खुशी मुखर्जी इससे पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें नशीली दवा देकर उनके घर से करीब 25 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। इस घटना को लेकर उन्होंने कहा था कि सफलता के साथ जलन और प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है और कई बार दोस्त ही दुश्मन बन जाते हैं।
