खेसारी लाल यादव नहीं पत्नी बनेंगी विधायक! RJD ने छपरा विधानसभा सीट से बनाया उम्मीदवार
Chanda Devi Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी RJD के टिकट पर छपरा या मांझी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। खेसारी खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, तेजस्वी यादव का करेंगे प्रचार।
- Written By: अनिल सिंह
सियासी पिच पर खेसारी का 'नया दांव': पत्नी चंदा देवी बनी RJD उम्मीदवार, छपरा सीट से लड़ेंगी चुनाव
Khesari Lal Yadav Wife Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी के बीच, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बड़ा सियासी दांव चला है। खेसारी लाल यादव खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि उनकी पत्नी चंदा देवी चुनावी मैदान में उतर गई हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चंदा देवी को छपरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
पिछले कुछ दिनों से, खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी चंदा देवी को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। खेसारी लाल ने मीडिया को बताया कि वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी चुनाव लड़ें, लेकिन एक गृहिणी होने के कारण चंदा देवी अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कर दिया था कि अगर उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ती हैं, तो वह खुद भी मैदान में नहीं उतरेंगे, बल्कि तेजस्वी यादव के लिए जोर-शोर से प्रचार करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
The Alliance Show: ‘पहली बार कीबोर्ड इस्तेमाल किया…’ सोहेल खान के बयान पर इंटरनेट पर आई रिएक्शन की बाढ़
Divyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Lock Upp 2: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता…’ आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत
लालू-तेजस्वी से मुलाकात का असर
चंदा देवी को चुनावी मैदान में उतारने के लिए खेसारी लाल यादव ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से कई बार मुलाकात की है। खेसारी लाल और तेजस्वी यादव के बीच गहरे पारिवारिक संबंध माने जाते हैं, जिसका फायदा अब उनकी पत्नी की सियासी पारी को मिल गया है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि खेसारी लाल की पत्नी को टिकट मिलना इस बात का संकेत है कि RJD भोजपुरी सितारों के जन-आकर्षण का लाभ उठाना चाहती है।
ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी देना चाहते हैं एजाज खान, लंबी उम्र की मांगी दुआ
छपरा सीट पर होगा कड़ा मुकाबला
RJD ने खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी को उनके गृह जिले सारण की छपरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। छपरा सीट वर्तमान में भाजपा के पास है, और अगर चंदा देवी यहां से चुनाव लड़ती हैं, तो यह मुकाबला हाई-प्रोफाइल और काफी दिलचस्प हो जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि खेसारी लाल अपनी पत्नी की जीत को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर इस सीट पर पूरी ताकत झोंकेंगे, जिससे चुनावी समीकरण में बड़ा बदलाव आ सकता है।
खेसारी बनाम पवन सिंह की टक्कर
एक तरफ जहां खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी को RJD के टिकट पर चुनाव लड़ाने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी इंडस्ट्री के दूसरे ‘पावरस्टार’ पवन सिंह के भी NDA के टिकट पर आरा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। अगर दोनों सितारों के जीवनसाथी या दोनों स्वयं चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो दो भोजपुरी सितारों के बीच का यह राजनीतिक टकराव उनके विशाल फैन बेस को दो खेमों में बांट सकता है, जिससे बिहार का यह चुनावी संग्राम स्टार पावर का एक रोमांचक केंद्र बन जाएगा।
