प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी देना चाहते हैं एजाज खान, लंबी उम्र की मांगी दुआ

एक्टर एजाज खान ने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि महाराज ने कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला। राज कुंद्रा भी ऑफर कर चुके हैं किडनी।
प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी देना चाहते हैं एजाज खान, लंबी उम्र की मांगी दुआ
हिंदू संत प्रेमानंद महाराज को किडनी देना चाहते हैं एजाज खान, बोले- उन्होंने कभी धर्म के खिलाफ किसी को भड़काया नहीं
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Ajaz Khan Premanand Maharaj: 'बिग बॉस' फेम एक्टर एजाज खान ने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई है। एजाज खान ने एक वीडियो जारी कर अपनी इस इच्छा को व्यक्त किया और प्रेमानंद महाराज की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद जी महाराज एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला और न ही किसी को भड़काया।

प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उन्हें डायलिसिस पर रहना पड़ता है। उनकी गिरती सेहत की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय रही हैं। एजाज खान ने अपनी सद्भावना व्यक्त करते हुए कहा, "मेरा जी करता है मैं उन्हें मिलूं, और अगर मेरी किडनी उनसे मैच हो जाए, तो मैं उन्हें अपनी एक किडनी देना चाहता हूं।" एजाज खान का यह बयान हिंदू-मुस्लिम एकता और सद्भाव का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है।

एजाज खान की अपील: '100 साल और जीएं'

एजाज खान ने अपने वीडियो में प्रेमानंद महाराज के लिए लंबी उम्र की दुआ भी की। उन्होंने कहा, "यारों, उनके लिए दुआ करो कि ये शख्सियत 100 साल और जीएं और हिंदुस्तान का और हम सबका भला करे।" एजाज खान ने यह भी कहा कि वह जल्द ही उनसे मिलने के लिए वृंदावन जरूर आएंगे। एजाज खान का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, और यूजर्स उनके इस नेक इरादे की सराहना कर रहे हैं।

कई भक्त दे चुके हैं किडनी का ऑफर

यह पहली बार नहीं है जब प्रेमानंद महाराज को किसी ने अपनी किडनी दान करने की पेशकश की हो। इससे पहले, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी संत को किडनी दान करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के एक मुस्लिम शख्स आरिफ खान सहित कई अन्य भक्तों ने भी महाराज को किडनी दान करने के लिए पत्र लिखा था। हालांकि, प्रेमानंद महाराज ने अब तक सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया है।

दोनों किडनियां खराब होने का किया था खुलासा

प्रेमानंद महाराज ने खुद ही अपने खराब स्वास्थ्य के बारे में खुलकर जानकारी दी थी। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव सहित अन्य भक्तों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। उन्होंने कहा था, "अब मेरे स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। मुझे अभी जाना होगा, आज नहीं तो कल।" एजाज खान की यह पेशकश ऐसे समय में आई है जब महाराज खुद अपनी जिंदगी के बारे में इस तरह के भावुक बयान दे चुके हैं।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com