Khesari Lal Yadav: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में खेसारी लाल यादव की एंट्री
Bhojpuri Actor: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भोजपुरी एक्टर 'खेसारी लाल यादव' की एंट्री हुई है। धर्मा प्रोडक्शन ने एक वीडियो जारी किया है।
- Written By: अनिल सिंह
खेसारी लाल यादव के गाने पर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में थिरकेंगे वरुण और जाह्नवी
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव की एंट्री हुई है। वह फिल्म के लिए एक गाने में नजर आएंगे।
धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें खेसारी लाल यादव गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म में खेसारी लाल यादव की एंट्री से उनके चाहने वालों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
आम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Bhojpuri Actor, Khesari Lal Yadav, Entry, Varun Dhawan, Janhvi Kapoor, Upcoming, Film, Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari, भोजपुरी अभिनेता, खेसरी लाल यादव, एंट्री, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, आगामी, फिल्म, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
ये भी पढ़ें– बैटल ऑफ गलवान से सलमान खान की पहली झलक देख बोले फैंस– गदर मचने वाला है
पवन सिंह के गाने ने स्त्री 2 में मचाया था धमाल
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में पवन सिंह का गाना था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। पवन सिंह के गाने ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की थी। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में अगर खेसारी लाल यादव का गाना इस्तेमाल होता है तो वह भी खूब लोकप्रिय होगा।
खेसारी लाल यादव ने खुद दी जानकारी
धर्मा मूवीज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, इस वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने गाने और फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं ,कैप्शन में लिखा है, पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में मिलेंगे हम आपको 10 सितंबर को।
कब रिलीज होगी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म की अगर बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के दोनों ही हम कलाकार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच अब खेसारी लाल यादव ने भी ऐलान कर दिया है कि उनका गाना सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म में मौजूद है, जिसको लेकर अब दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म के रिलीज होने से पहले ही गाने को सुपरहिट बता रहे हैं।
