-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Khesari Lal Yadav New Song Jaan Baad Babua Teaser Out Fans Praising Bhojpuri Actor
Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव के ‘जान बाड़ा बबुआ’ का टीजर रिलीज, कृष्णा बेदर्दी का संगीत
- Written By: अनिल सिंह
New Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के नए गाने का टीजर रिलीज हुआ है। गाने के बोल हैं 'जान बाड़ा बबुआ। यूट्यूब पर दर्शक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे एक और हिट गाना बताया जा रहा है।

खेसारी लाल यादव के नए गाने 'बबुआ' का टीजर रिलीज
Jaan Baad Babua Teaser Out: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता खेसारी लाल यादव के अपकमिंग गाने ‘जान बाड़ा बबुआ’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख प्रशंसकों में उत्साह है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर गाने के पोस्टर के साथ टीजर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आ गया दिल छू लेने वाला गाना ‘जान बाड़ा बबुआ’ खेसारी लाल यादव के अंदाज में। अब देखें 22 अगस्त को सुबह 6:15 बजे से।” वहीं, टीजर को अभिनेता खेसारी ने भी अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
Chai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
हॉलीवुड में दिशा पाटनी की एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में मिली बड़ी भूमिका, बताया कैसे मिला ऑफर
ये भी पढ़ें- शफक नाज ने बताई सच्चाई, सलमान के शो में एंट्री और एग्जिट पर तोड़ी चुप्पी
जान बाड़ा बबुआ गाने में कृष्णा बेबदर्दी का है संगीत
गाने को खेसारी लाल यादव और आर्यन बाबू ने अपनी आवाज दी है और कृष्णा बेबदर्दी ने इसे संगीतबद्ध किया है। वहीं, इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। ग्लोबल म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले गाने को कोरियोग्राफ आरडी रामदेवन ने किया है और इसका डायरेक्शन धीरज ठाकुर ने किया है। गाना कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। पूरा गाना जियो सावन, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, और अमेजन म्यूजिक के साथ गाना पर भी उपलब्ध होगा।
खेसारी की गॉडफादर जल्द होगी रिलीज
अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गॉडफादर’ जल्दी ही रिलीज होने वाली है। दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग डिलीवरी और स्टाइलिश अंदाज के साथ मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया था, जिसके बाद प्रशंसक अब फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। निर्देशक पराग पाटिल ने फिल्म में सामाजिक मुद्दों को आधुनिक अंदाज में पेश किया है। कहानी प्राण ने लिखी है, जो पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक चुनौतियों और एक आम इंसान के संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म में खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह के अलावा आस्था सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, निशा तिवारी और सुबोध सेठ जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे।
खेसारी के नए गाने
खेसारी लाल यादव के नए गाने बहुत ही लोकप्रिय हो रहे हैं और उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में उनके कुछ गाने रिलीज हुए हैं जो बहुत ही धूम मचा रहे हैं।
तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद: यह एक भक्ति गाना है जिसमें खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद महाराज जी के साथ काम किया है। गाने की लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखी हैं और म्यूजिक जयदीप वर्मा ने दिया है।
गेरुआ कलर: यह एक सावन स्पेशल गाना है जिसमें खेसारी लाल यादव की महादेव के प्रति भक्ति दिखाई गई है। गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने गाया है।
Khesari lal yadav new song jaan baad babua teaser out fans praising bhojpuri actor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टाटा-अडानी जैसी कंपनियां बनाएंगी मिसाइल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने बदली रणनीति; जानें इसके मायने
Jul 12, 2026 | 05:56 PMकरोड़ों भक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर विवाद पर RSS ने दी सख्त चेतावनी
Jul 12, 2026 | 05:54 PMनासिक बनेगा देश का सबसे हरा-भरा शहर, गिरीश महाजन ने किया मिशन ग्रीन मानसून का शुभारंभ
Jul 12, 2026 | 05:52 PMमुरैना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Jul 12, 2026 | 05:50 PMचंद्रपुर में धान की फसल सूखने पर भाकपा का फूटा गुस्सा, गोसीखुर्द दायां नहर विभाग कार्यालय का किया घेराव
Jul 12, 2026 | 05:49 PM‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
Jul 12, 2026 | 05:48 PMमैं नहीं झुकी क्योंकि मैं आत्मनिर्भर हूं… अमरावती में फिर गरजीं नवनीत राणा, विरोधियों को दी सीधी चेतावनी!
Jul 12, 2026 | 05:35 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













