गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Dinesh Lal Yadav Nirahua: वाराणसी में बाढ़ के बीच गंगा में नाव पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शूटिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा नियमों के पालन और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
Dinesh Lal Yadav Ganga Flood Shooting Controversy: क्या कानून का तराजू सभी के लिए बराबर है या फिर कुछ लोगों के लिए नियम बदल जाते हैं? जब गंगा का जल स्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा हो, प्रशासन लोगों से नदी से दूर रहने की अपील कर रहा हो और सुरक्षा के नाम पर नावों के संचालन तक पर सख्ती बरती जा रही हो, तो फिर सवाल उठता है कि क्या पूर्व सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के लिए अलग नियम हैं? बनारस में पूर्व सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे गंगा में बाढ़ के बीच नाव पर शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। जबकि नियमानुसार सभी को बिना लाइफ जैकेट के नाव पर प्रवेश ही नहीं करना था। लेकिन खतरों के बीच पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में गंगा की लहरों पर शूटिंग बदस्तूर जारी नजर आ रही है।