- Hindi News »
- Entertainment »
- Kgf Star Yash Mother Pushpa Arun Kumar Land Dispute Case
KGF स्टार यश की मां पुष्पा पर लगा बड़ा आरोप, जमीन विवाद के कारण कोर्ट के आदेश से खाली हुआ परिसर
Pushpa Arun Kumar land dispute: KGF स्टार यश की मां पुष्पा अरुण कुमार पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। कर्नाटक के हसन जिले में कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की मौजूदगी में परिसर खाली कराया गया।
- Written By: सोनाली झा

KGF स्टार यश की मां पुष्पा अरुण कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Yash Mother Controversy: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार और केजीएफ फेम एक्टर यश इन दिनों अपनी फिल्मों नहीं, बल्कि अपनी मां पुष्पा अरुण कुमार से जुड़े एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। यश की मां पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है, जिसे लेकर मामला कोर्ट तक पहुंचा था। अब कोर्ट के आदेश के बाद शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन को उनके कब्जे से खाली करा लिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यश के परिवार को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
मामला कर्नाटक के हसन जिले के विद्यानगर इलाके का है। शिकायतकर्ता देवराजू, जो कि इस जमीन का जीपीए धारक है, ने आरोप लगाया था कि पुष्पा अरुण कुमार ने उनकी करीब 1500 वर्ग फुट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। आरोपों के मुताबिक, विवादित जमीन पर एक बड़ा परिसर भी तैयार कर लिया गया था, जबकि जमीन का मालिकाना हक देवराजू के पास था। देवराजू पिछले काफी समय से अपनी जमीन को वापस पाने के लिए अदालत के चक्कर लगा रहे थे।
कोर्ट का फैसला
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने देवराजू के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की मौजूदगी में परिसर को खाली कराया गया और जमीन को उसके असली मालिक को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई के बाद मामला सार्वजनिक हुआ और सोशल मीडिया से लेकर मीडिया रिपोर्ट्स तक इस पर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, इस पूरे मामले में यश की ओर से या उनकी मां पुष्पा अरुण कुमार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां हुईं तेज, उदयपुर में होगी सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी?
Kennedy पर चली सेंसर की कैंची! गालियां म्यूट…डोनाल्ड ट्रंप शब्द गायब, अब इस दिन होगी रिलीज
‘सर से जो सरके…’ पर थिरके राजपाल यादव, जमानत के बाद पत्नी संग भतीजी की शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके
हाथ में तलवार और भगवा झंडा लहराते छाए रितेश देशमुख, शिवाजी जयंती पर ‘Raja Shivaji’ का पोस्टर हुआ आउट
यश की मां पर लगा धोखाधड़ी का मामला
यह पहला मौका नहीं है जब यश की मां विवादों में आई हों। इससे पहले भी पुष्पा अरुण कुमार के साथ 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। उन्होंने फिल्म प्रमोटर हरीश अरासु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कन्नड़ फिल्म ‘कोथलावाड़ी’ के प्रमोशन के नाम पर उनसे बड़ी रकम ली गई, लेकिन फिल्म का सही तरीके से प्रचार नहीं किया गया। जब पैसों का हिसाब मांगा गया तो कथित तौर पर बदसलूकी और धमकी भी दी गई थी।
पुष्पा अरुण कुमार का हैं एक प्रोडक्शन हाउस
पुष्पा अरुण कुमार न सिर्फ यश की मां हैं, बल्कि खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह ‘पीए प्रोडक्शंस’ नाम से एक प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं, जिसके बैनर तले ‘कोथलावाड़ी’ जैसी फिल्म का निर्माण किया गया था। अब जमीन विवाद के चलते उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसका असर कहीं न कहीं केजीएफ फेम एक्टर यश की छवि पर भी पड़ता दिख रहा है।
Kgf star yash mother pushpa arun kumar land dispute case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तारिक रहमान के PM बनते ही ढाका पहुंचे एर्दोगन के बेटे, क्या बांग्लादेश बनेगा तुर्की का नया ‘हथियार’?
Feb 19, 2026 | 08:42 PMगुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक
Feb 19, 2026 | 08:39 PMवंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे मोहन भागवत, यूपी में इस ट्रेन पर कितनी बार पथराव?
Feb 19, 2026 | 08:38 PMरात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?
Feb 19, 2026 | 08:32 PMविजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां हुईं तेज, उदयपुर में होगी सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी?
Feb 19, 2026 | 08:31 PMहरमनप्रीत का फूटा गुस्सा, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- दायित्व निभाना होगा
Feb 19, 2026 | 08:26 PMअब बिरयानी पर भी टैक्स का तड़का, AI की मदद से पकड़ी गई 70,000 करोड़ की चोरी; आयकर विभाग ने ऐसे बिछाया जाल
Feb 19, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM













