KBC 17 में भारत की स्पोर्ट्स स्पिरिट का जश्न, अमिताभ बच्चन ने किया महिला आइस हॉकी टीम का सम्मान
Amitabh Bachchan on KBC 17: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के एक खास एपिसोड में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को सम्मानित किया गया, जिसने हाल ही में IIHF एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।
- Written By: सोनाली झा
अमिताभ बच्चन ने किया महिला आइस हॉकी टीम का सम्मान
KBC 17 Celebrate: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 हर एपिसोड के साथ दर्शकों को न सिर्फ ज्ञान और मनोरंजन देता है बल्कि समाज और देश की प्रेरणादायक कहानियों को भी सामने लाता है। शो ने हाल ही में अपने पहले करोड़पति आदित्य कुमार का जश्न मनाया था और अब यह एक और यादगार एपिसोड लेकर आ रहा है। इस बार मंच पर पहुंचेगी भारतीय महिला आइस हॉकी टीम, जिसने हाल ही में IIHF एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
खास बात यह है कि यह एपिसोड नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर प्रसारित किया जाएगा, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। एपिसोड में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने अपने संघर्ष और जीत की कहानी दर्शकों से साझा की। खिलाड़ियों ने बताया कि कैसे उन्होंने लद्दाख जैसी कठिन और बर्फ से ढकी जगह में सीमित संसाधनों के बावजूद आइस हॉकी जैसे कठिन खेल को चुना और मेहनत से यहां तक पहुंचीं।
अमिताभ बच्चन हो गए भावुक
शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी इस टीम की कहानी सुनकर भावुक हो उठे। बिग बी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि लद्दाख जैसी खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण जगह पर आइस हॉकी खेल को अपनाना आसान नहीं है। लेकिन जब महिलाएं ठान लेती हैं, तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता। आप यहां चैंपियन बनकर आई हैं और यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
स्पोर्ट्स स्पिरिट का जश्न
इस सम्मान और बातचीत के दौरान स्टूडियो तालियों से गूंज उठा। यह पल न केवल खेल प्रेमियों के लिए खास था बल्कि उन सभी के लिए भी, जो भारतीय खिलाड़ियों की हिम्मत और संघर्ष को सलाम करते हैं। यह स्पेशल एपिसोड भारत की स्पोर्ट्स स्पिरिट का जश्न है। आइस हॉकी टीम की सफलता इस बात का सबूत है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत हो, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।
ये भी पढ़ें- परम सुंदरी की रिलीज से पहले जाह्नवी-सिद्धार्थ पहुंचे शिरडी, लिए साईं बाबा का आशीर्वाद
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17
महिला खिलाड़ियों की यह प्रेरणादायक कहानी न सिर्फ खेल जगत बल्कि समाज में भी एक मजबूत संदेश देती है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं। दर्शक इस प्रेरणादायक और भावुक कर देने वाले एपिसोड को देख सकते हैं कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर।
