-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kavita Krishnamurthy Birthday Special Life Love Music Journey
Birthday Special: 8 साल की उम्र में शुरू हुआ संगीत का सफर, रिश्तों में भी खूबसूरत निकली कविता कृष्णमूर्ति
- Written By: सोनाली झा
Kavita Krishnamurthy Life Story: कविता कृष्णमूर्ति ने 8 साल की उम्र में संगीत का सफर शुरू किया और अपनी मखमली आवाज़ से बॉलीवुड को अमर गीत दिए। प्रोफेशनल कामयाबी के साथ उनकी निजी जिंदगी भी मिसाल है।

कविता कृष्णमूर्ति (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kavita Krishnamurthy Birthday Special: अपनी मखमली और सुकून देने वाली आवाज से हिंदी सिनेमा को अनगिनत यादगार गीत देने वाली कविता कृष्णमूर्ति सिर्फ एक बेहतरीन गायिका ही नहीं, बल्कि रिश्तों को पूरे दिल से निभाने वाली एक मिसाल भी हैं। ‘साजन जी घर आए’, ‘बोल चूड़ियां’, ‘अलबेला सजन’ और ‘छाया है जो दिल पर’ जैसे सुपरहिट गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। इन गीतों की भावनाओं को जिस शिद्दत से कविता ने अपनी आवाज़ दी, वही संवेदनशीलता उनकी निजी ज़िंदगी में भी साफ झलकती है।
25 जनवरी 1958 को तमिल परिवार में जन्मीं कविता कृष्णमूर्ति का झुकाव बचपन से ही संगीत की ओर था। महज 8 साल की उम्र में उन्होंने यह साबित कर दिया था कि संगीत उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। अपनी आंटी की सलाह पर उन्होंने शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया और बलराम पुरी से संगीत की विधिवत शिक्षा ली। कम उम्र में ही उन्होंने मंच पर परफॉर्म कर पुरस्कार जीत लिए। धीरे-धीरे संगीत उनके लिए जुनून बन गया और अपने सपनों को उड़ान देने के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया।
कविता कृष्णमूर्ति का करियर
साल 1971 कविता के करियर के लिए अहम साबित हुआ, जब उन्हें लता मंगेशकर के साथ एक बंगाली फिल्म में गाने का मौका मिला। दिग्गज संगीतकार हेमंत कुमार उनकी आवाज़ से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कविता के साथ कई लाइव परफॉर्मेंस कीं। इसके बाद हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती ने उनकी मुलाकात संगीतकार लक्ष्मीकांत से कराई। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के साथ फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का मशहूर गीत ‘हवा-हवाई’ गाने के बाद कविता कृष्णमूर्ति रातों-रात स्टार बन गईं। 90 के दशक में वह बॉलीवुड की टॉप प्लेबैक सिंगर्स में शुमार हो गईं और 45 से ज्यादा भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा।
सम्बंधित ख़बरें
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
TMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के एक्शन अवतार पर फिदा हुए महेश बाबू, ‘द ब्लफ’ के ट्रेलर को बताया दमदार
कविता कृष्णमूर्ति की लव स्टोरी
पेशेवर सफलता के साथ-साथ कविता की लव स्टोरी भी बेहद खास रही। उनकी मुलाकात कर्नाटक के प्रसिद्ध वायलिन वादक और संगीतकार डॉ. एल. सुब्रमण्यम से एक संगीत समारोह में हुई। उस वक्त सुब्रमण्यम चार बच्चों के पिता थे और उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका था। कविता ने न सिर्फ उनके बच्चों को अपनाया, बल्कि उन्हें मां का प्यार भी दिया। यही समझ और अपनापन दोनों को करीब ले आया और साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली। आज कविता कृष्णमूर्ति अपनी कोई संतान न होने के बावजूद डॉ. एल. सुब्रमण्यम के चारों बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।
Kavita krishnamurthy birthday special life love music journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













