Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फैंस के लिए खुशखबरी, कैटरीना-विक्की कौशल के घर जल्द गूंजेगी किलकारी! इस महीने करेंगे बच्चे का वेलकम

Katrina Kaif Pregnancy News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर हाल ही में खबरें आ रही हैं कि जल्द ही कपल माता-पिता बन सकते हैं और इसकी जानकारी उनके करीबी सूत्रों ने दी है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 15, 2025 | 04:47 PM

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Katrina Kaif Welcome Baby In November: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों एक बड़ी खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से मीडिया में यह चर्चा चल रही है कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अब उनके करीबी सूत्रों ने यह खबर कंफर्म कर दी है कि कैटरीना इस साल मां बनने वाली हैं और वह नवंबर में अपने बच्चे का वेलकम करेंगी।

दरअसल, जब से प्रेग्नेंसी की बातें सामने आई हैं, कैटरीना कैफ सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स से थोड़ी दूरी बनाकर रख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, कैटरीना चाहती हैं कि वह एक एक्टिव मां बनें और बच्चे के जन्म के बाद वह अपने करियर में थोड़ा समय के लिए ब्रेक लेंगी।

विक्की कौशल ने गुड न्यूज पर कही थी ये बात

हालांकि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन मीडिया से जुड़े एक करीबी सूत्र ने स्पष्ट किया है कि ये खबर पूरी तरह से सच है। इससे पहले, फिल्म ‘बेड न्यूज’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्की कौशल से कैटरीना की प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया था। उस समय विक्की ने कहा था, “जहां तक खुशखबरी की बात है, हम इसे आपके साथ शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित होंगे। लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल तो सिर्फ बेड न्यूज का मजा लीजिए। जैसे ही अच्छी खबर होगी, हम आपसे जरूर शेयर करेंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू

Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

कैटरीना और विक्की ने साल 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की थी। इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ के खास पल फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से साझा भी किए हैं।

ये भी पढ़ें- Shilpa Shetty: मन की शांति के लिए शिल्पा शेट्टी सिखा रही हैं भ्रामरी प्राणायाम, यहां देखें वीडियो

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे कपल

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल आखिरी बार पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे, जबकि कैटरीना कैफ ने विजय सेतूपति के साथ फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में काम किया था। फिलहाल, दोनों अपने प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं कर रहे हैं, लेकिन फैंस के लिए यह खबर खुशी की बात बन चुकी है।

Katrina kaif vicky kaushal rumors will soon welcome their first child

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 04:45 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Katrina Kaif

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.