फिर बदली ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट, सलमान खान से होगा अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस क्लैश?
Akshay Kumar Upcoming Movie: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। अब फिल्म तय समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
भूत बंगला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhooth Bangla New Release Date Revealed: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। साल 2026 में रिलीज होने वाली इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर बदल दिया गया है। पहले मई में रिलीज होने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म को पहले ही बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया है।
बीते साल मेकर्स ने बताया था कि ‘भूत बंगला’ अप्रैल 2026 में रिलीज होगी। इसके बाद फिल्म की तारीख को आगे बढ़ाते हुए मई में लाने की अनाउंसमेंट की गई थी। हालांकि, अब एक बार फिर यू-टर्न लेते हुए फिल्म की रिलीज डेट को पीछे से आगे कर दिया गया है। यानी अब दर्शकों को इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर हुआ नई तारीख का ऐलान
फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा एक डरावने ग्राफिक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर किया गया है। करीब 32 सेकंड के इस प्रोमो में हॉरर टच के साथ फिल्म का काउंटडाउन दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया,
“भूत बंगला का काउंटडाउन रिवाइंड… मिलते हैं थिएटर्स में।”
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
अब इस दिन रिलीज होगी ‘भूत बंगला’
नई घोषणा के मुताबिक, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अब 15 मई नहीं बल्कि 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी फिल्म तय समय से करीब एक महीने पहले ही दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
दिलचस्प बात यह है कि ‘भूत बंगला’ की रिलीज के ठीक एक हफ्ते बाद सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ रिलीज होने जा रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर अक्षय और सलमान की फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। यह क्लैश किसके लिए फायदेमंद और किसके लिए नुकसानदेह साबित होगा, यह तो वक्त ही बताएगा।
ये भी पढ़ें- इंडस्ट्री के लड़कों पर अक्षरा सिंह का तंज, प्यार से पहले NOC और ऑडिट दी सलाह, वायरल पोस्ट से मचा हंगामा
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं। इस फिल्म का दर्शक पिछले दो साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि डर और कॉमेडी का यह तड़का बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करता है।
