Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

27 दिसंबर को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3

भूल भुलैया 3 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका अंदाजा पहले से ही था। लेकिन अब इसका औपचारिक ऐलान किया गया है। 27 दिसंबर को कार्तिक आर्यन की फिल्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 25, 2024 | 06:32 PM

भूल भुलैया 3 नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और दर्शकों ने भी इस फिल्म पर अपना ढेर सारा प्यार लुटाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने दुनिया भर में 417 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म डेढ़ सौ करोड़ में बनकर तैयार हुई थी। फिल्म जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह अंदाजा पहले ही लगाया जा चुका था, अब इसका औपचारिक ऐलान हुआ है। 27 दिसंबर को भूल भुलैया 3 नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है।

भूल भुलैया फिल्म की कहानी भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 के बाद की कहानी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन अहम किरदार में नजर आए हैं। भूल भुलैया के पहले भाग की अगर बात की जाए तो उसमें अक्षय कुमार नजर आए थे। अक्षय कुमार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार की जगह ले ली। ऐसे में दर्शक अब भी फिल्म में अक्षय कुमार की कमी महसूस करते हैं। दर्शकों को उम्मीद थी कि भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार का कैमियो होगा जो नहीं हुआ। ऐसे में अक्षय कुमार के फैंस भूल भुलैया 3 फिल्म से नाराज नजर आए।

ये भी पढ़ें- लोगों की फटकार के बाद कियारा अडवाणी ने एडिट किया पोस्ट, पोक्सो एक्ट…

सम्बंधित ख़बरें

Netflix हुआ महंगा, अब हर महीने बढ़ेगा खर्च, मिडिल क्लास यूजर्स को झटका

‘नागजिला’ का OTT प्लान कन्फर्म! थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा कार्तिक आर्यन का इच्छाधारी नाग अवतार

‘सिनर्स’ से लेकर ‘हैमनेट’ तक, ऑस्कर विनिंग फिल्मों का OTT पर जलवा, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हैं उपलब्ध

‘एक्टर्स के पीछे नहीं भागता…’, कार्तिक आर्यन को लेकर प्रियदर्शन का चौंकाने वाला रिएक्शन, फैंस रह गए हैरान

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड क्रिसमस 2024: वरुण धवन से आलिया भट्ट तक परिवार के साथ मनाया जश्न

भूल भुलैया 3 फिल्म की अगर बात करें तो इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को काफी उम्मीद थी। क्योंकि उसके पहले कार्तिक आर्यन ने फिल्में तो बेहतरीन दी, लेकिन कोई भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने वाली फिल्म साबित नहीं हुई। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि भूल भुलैया 3 से कार्तिक आर्यन को जो उम्मीद थी, फिल्म उस उम्मीद पर खरी उतरी है क्योंकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म बजट से काफी आगे निकल गई। जिसे मेकर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ मतलब कार्तिक आर्यन का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल गया।

Kartik aaryan film bhool bhulaiyaa 3 to be premier on netflix on december 27

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2024 | 06:32 PM

Topics:  

  • Kartik Aaryan
  • Netflix

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.