Lock Upp Season 2: चार साल बाद लौट रहा है कंगना रनौत का विवादित रियलिटी शो, सामने आई रिलीज डेट
Lock Upp New Season: 'लॉक अप' चार साल बाद नए सीजन के साथ लौट रहा है। शो का प्रीमियर 27 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा। इस बार कंटेस्टेंट्स को पहले से ज्यादा कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
- Written By: सोनाली झा
लॉक अप सीजन 2 (फोटो- सोशल मीडिया)
Lock Upp Season 2 Release Date: रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लॉक अप’ एक बार फिर नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शो के पहले सीजन ने अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और विवादित कंटेस्टेंट्स की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘लॉक अप सीजन 2’ की घोषणा कर दी है, जिसके बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
मेकर्स के मुताबिक, ‘लॉक अप’ का दूसरा सीजन 27 जून 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार भी शो को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत होस्ट करती नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से होस्ट को लेकर अभी अंतिम घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दर्शकों को उम्मीद है कि कंगना एक बार फिर अपनी बेबाक शैली से शो में जान डालेंगी।
पहले से ज्यादा कठिन होगा खेल
‘लॉक अप’ की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा फॉर्मेट है। जहां दूसरे रियलिटी शोज में प्रतिभागियों को आलीशान घर में रखा जाता है, वहीं इस शो में उन्हें जेल जैसे माहौल में रहना पड़ता है। पहले सीजन की टैगलाइन ‘बैडऐस जेल, अत्याचारी खेल’ काफी लोकप्रिय हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार का सीजन पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होने वाला है। कंटेस्टेंट्स को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान के संस्कारों पर दाग लगाएगी मायरा, कबीर की एंट्री से शुरू होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
‘द ओडिसी’ ने भारत में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दूसरे वीकेंड में भी जारी है धमाकेदार कमाई
विवादित और चर्चित चेहरों की होगी एंट्री
शो के निर्माताओं ने अभी तक प्रतियोगियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। हालांकि माना जा रहा है कि इस बार भी मनोरंजन जगत, सोशल मीडिया और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित और विवादित चेहरे शो का हिस्सा बन सकते हैं। यही वजह है कि दर्शकों के बीच कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। ‘लॉक अप 2’ के प्रमोशन का तरीका भी काफी अलग रहा।
पहले सीजन को मिली थी जबरदस्त सफलता
साल 2022 में शुरू हुए ‘लॉक अप’ के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शो के विजेता स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने थे। अब चार साल बाद लौट रहे इस शो से दर्शकों को और भी ज्यादा मनोरंजन, ड्रामा और ट्विस्ट की उम्मीद है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नया सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
