Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करिश्मा तन्ना ने शेयर की वेब सीरीज ‘स्कूप’ के सेट की यादें, हंसल मेहता को लेकर भी कही ये बात

Karishma Tanna Web Series: करिश्मा तन्ना ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘स्कूप’ के सेट से पुरानी यादें सोशल मीडिया पर साझा कीं। साथ ही उन्होंने डायरेक्टर हंसल मेहता और पूरी टीम को धन्यवाद भी कहा।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 10, 2025 | 10:06 PM

करिश्मा तन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Karishma Tanna Scoop Web Series: बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपनी वेब सीरीज ‘स्कूप’ के सेट से पुरानी यादें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने पहले शूटिंग दिन की भावनाओं को याद किया। कैप्शन में करिश्मा ने लिखा, “नॉस्टैल्जिया! ‘स्कूप’ के सेट पर पहला दिन… ऐसा लगता है जैसे कल की बात हो। हर पल में उत्साह, घबराहट और एक आवाज थी जो कह रही थी कि यह कुछ खास बनने वाला है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सफर सचमुच अद्भुत रहा। पहले दिन की बेचैनी से लेकर उन यादों तक, जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगी। इस अध्याय, निर्देशक हंसल मेहता, नेटफ्लिक्स और पूरी टीम को मैं हमेशा आभारी रहूंगी।”

करिश्मा तन्ना ने शेयर किया ‘स्कूप’ की पुरानी यादें

‘स्कूप’ एक सच्ची घटना पर आधारित वेब सीरीज है, जो पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब ‘बिहाइंड बार्स इन बायकुला: माई डेज इन प्रिजन’ से प्रेरित है। इस सीरीज में करिश्मा तन्ना ने पत्रकार जागृति पाठक का किरदार निभाया था, जिन पर पत्रकार ज्योतिर्मयी डे की हत्या का आरोप लगा था, लेकिन बाद में उन्हें बरी कर दिया गया। सीरीज में मीडिया की कार्यशैली, पुलिस-अंडरवर्ल्ड गठजोड़, और मीडिया के व्यवसायिक दखल जैसे गंभीर मुद्दों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें

42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म

‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान


‘स्कूप’ ने दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना पाई। करिश्मा तन्ना की सशक्त एक्टिंग और कहानी-केंद्रित किरदार ने उन्हें वेब इंडस्ट्री में एक नई पहचान दिलाई। वे पहले से ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘बाल वीर’, ‘नागिन 3’, ‘कयामत की रात’ जैसी लोकप्रिय श्रृंखलाओं में काम किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’, ‘ग्रैंड मस्ती’, और ‘संजू’ जैसी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है।

ये भी पढ़ें- Rise and Fall में धनश्री वर्मा-आहना कुमरा की हुई बहसबाजी, विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप

‘बिग बॉस 7’ में आई थीं नजर

रियलिटी शो फैंस के लिए भी करिश्मा तन्ना एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह ‘बिग बॉस 7’ की रनर-अप रहीं और ‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी‘ जैसे शो में हिस्सा लिया। खास बात यह है कि उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ का खिताब भी जीता। फिलहाल इन दिनों करिश्मा वेब कंटेंट पर भी सक्रिय हैं और दर्शकों को दमदार परफॉर्मेंस देती नजर आती हैं।

(एजेंसी इनुपट के साथ)

Karishma tanna scoop web series set memories

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 10:03 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.