करीना कपूर बनीं बाढ़ पीड़ितों की आवाज, उत्तर भारत के लोगों के लिए की मदद की अपील
Kareena Kapoor Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उत्तर भारत में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से की अपील की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
करीना कपूर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kareena Kapoor Share Post Flood Victims: उत्तर भारत इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में है। नदियों के उफान ने हजारों परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस प्राकृतिक आपदा से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, कई घर ढह गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। ऐसे हालात में बॉलीवुड सितारे भी आगे आकर लोगों की मदद और हौसला बढ़ा रहे हैं।
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक अपील साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मेरी प्रार्थनाएं उत्तर भारत के बाढ़ पीड़ितों के साथ हैं। ईश्वर सभी को राहत और शक्ति प्रदान करें। बाढ़ से कई घर उजड़ गए हैं, आजीविका छिन गई है और लोगों ने अपनों को खो दिया है। ऐसे में जो लोग सक्षम हैं, वे कृपया राहत कोष में दान करें और विश्वसनीय संस्थाओं का समर्थन करें।” करीना ने अपनी पोस्ट में हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए ताकि जरूरतमंद लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
सोनू सूद ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया हाथ
इससे पहले सोमवार को बॉलीवुड स्टार सोनू सूद भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं पंजाब के साथ हूं। इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं है। हम सब मिलकर हर एक व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेंगे। अगर आपको किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया बेझिझक संदेश भेजें। हम आपकी हरसंभव मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।” उन्होंने कहा कि पंजाब मेरी आत्मा है। चाहे सब कुछ चला जाए, मैं पीछे नहीं हटूंगा। हम पंजाबी हैं और हम हार नहीं मानते।
सम्बंधित ख़बरें
K Bhagyaraj Death: नहीं रहे के भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम
Welcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा
Birthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर ने दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी
20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी से अनिल कपूर तक लालबाग के राजा के किए दर्शन, बप्पा की भक्ति में डूबे सितारे
24 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए
बता दें कि पंजाब में बाढ़ का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल रहा है। अमृतसर में 35 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, फिरोजपुर में 24 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। फाजिल्का, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, बरनाला और मोगा में भी बाढ़ का प्रभाव देखने को मिला है। राज्य से अब तक करीब 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
