‘कोई दवा हो तो बताओ…’ करणवीर मेहरा ने क्यों शेयर किया ऐसा पोस्ट, सोशल मीडिया पर मची हलचल
बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर असुरक्षा को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, तो आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कहा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
करणवीर मेहरा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: ‘बिग बॉस 18’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ जीतने के बाद करणवीर मेहरा इन दिनों सुर्खियों में हैं। रियलिटी शोज में अपनी शानदार परफॉर्मेंस और लोकप्रियता के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर ली है। करणवीर ने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन राणे, सादिया खतीब और नई एक्ट्रेस इप्सिता नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं।
दरअसल, इस बीच करणवीर मेहरा ने हाल ही में ‘असुरक्षा’ यानी इनसिक्योरिटी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है।
करणवीर मेहरा ने शेयर किया पोस्ट
करणवीर ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “काश असुरक्षा के लिए कोई दवा होती, एलोपैथी या होम्योपैथी। क्योंकि मेरे पास ऐसे लोगों के लिए सिर्फ सहानुभूति है।” उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक फैन ने समर्थन करते हुए लिखा, “भाई, मत हुआ करो असुरक्षित, आपने खुद बिग बॉस में स्वीकार किया था कि आपके भीतर असुरक्षा है, लेकिन आपने वहां खुद को साबित भी किया।”
सम्बंधित ख़बरें
Spirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
I wish there was a medicine available for insecurity
allopathy , homoeopathy coz all I have is sympathy for these kind of people. — Karan Veer Mehra (@KaranVeerMehra) June 1, 2025
हालांकि, कुछ यूजर्स ने आलोचना भी की। एक ने लिखा, “अगर ऐसी कोई दवा है तो पहले आप ही ट्राई कर लेना क्योंकि आपके काम भी असुरक्षित ही लगते हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “एक्टिंग के लिए भी कोई दवा ले लेना, कविता वाला सीन देखा था, बहुत ही खराब एक्टिंग थी।”
कुछ लोगों ने करणवीर को प्रेरणा भी दी। एक यूजर ने कहा कि “जो लोग खुद को सुधारने का प्रयास नहीं करते, वे हमेशा दूसरों की सफलता से जलते हैं। आप अपना काम करते रहिए, बाकी सब पीछे छूट जाएगा। आपका दिन शुभ हो।”
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने पति और दोस्तों संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, वीडियो शेयर कर दिखाई खूबसूरत झलक
सेलेब्स ने अभिनेता को दी शुभकामनाएं
लेकिन करणवीर की आगामी फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब उन्होंने चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर को अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की खबर दी, तो दोनों ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं और मोटिवेशनल मैसेज भी भेजे। लेकिन अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि टीवी से रियलिटी शो और अब फिल्मों तक का सफर तय कर चुके करणवीर अब खुद को नए अंदाज में साबित कर पाते हैं या नहीं।
