Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं-2’ इस दिन होगी रिलीज, जारी हुआ मोशन पोस्टर

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं-2' 12 दिसंबर को रिलीज होगी। मोशन पोस्टर जारी। फिल्म में हीरा वारिना, पारुल गुलाटी, आयशा खान और मनजोत सिद्दू भी हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Oct 23, 2025 | 02:32 PM

'किस किस को प्यार करूं-2' की रिलीज डेट का ऐलान, कपिल शर्मा के साथ दिखेंगी हीरा वारिना, पारुल गुलाटी समेत चार अभिनेत्रियां

Follow Us
Follow Us:

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Release Date: अभिनेता और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के सीक्वल के साथ दर्शकों के लिए हंसी का डबल डोज लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी।

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ मोशन पोस्टर जारी किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तैयार हो जाइए दोगुनी मस्ती और चार गुनी हँसी के लिए। फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं-2’ हंसी का डबल डोज लेकर 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।”

सम्बंधित ख़बरें

जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना

Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात

रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी

सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

रिलीज डेट की जानकारी मिलने के बाद फैंस में काफी उत्साह है। मोशन पोस्टर देखकर दर्शक यह अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार भी कपिल शर्मा उलझन भरी जिंदगी और ढेर सारी कॉमेडी का तड़का लेकर आएँगे। फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट

हंसी से भरपूर इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन और लेखन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ इस बार हीरा वारिना, पारुल गुलाटी, आयशा खान और त्रिशा चौधरी जैसी चार अभिनेत्रियाँ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए मनजोत सिद्दू भी अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन, अब्बास-मस्तान और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘माफी में भी तंज’, लकी अली ने मांगी माफी, जावेद अख्तर के मुसलमानों वाली क्लिप पर किया था तीखा कमेंट

कैसी थी पहली फिल्म?

कॉमेडी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं‘ साल 2015 में रिलीज हुई थी, जिसके साथ कपिल शर्मा ने फिल्मों में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान और लेखन अनुकल्प गोस्वामी ने किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की थी, जिसकी तीन पत्नियाँ होती हैं और तीनों सहेलियाँ होती हैं, लेकिन कपिल शर्मा को चौथी शख्स एली अवराम से प्यार हो जाता है। फिल्म में कपिल के अलावा, एक्ट्रेस एली अवराम, मंजरी फडनिस, सिमरन कौर मुंडी, साई लोकुर और वरुण शर्मा भी थे।

अन्य प्रोजेक्ट्स

इसी के साथ ही कपिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म में नीतू और रिद्धिमा साहनी के साथ भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, हालाँकि फिल्म के टाइटल की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन अस्थायी नाम डीएसके रखा गया है।

Kapil sharma kis kisko pyaar karoon 2 release

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2025 | 02:31 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Kapil Sharma
  • Upcoming Films

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.