Triple Dose of Comedy: तीन पत्नियों के बीच फंसे कपिल शर्मा, 'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज

Kapil Sharma: कॉमेडियन कपिल शर्मा की 'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कपिल क्रिश्चियन, मुस्लिम और हिंदू लड़कियों से शादी कर तिहरे कन्फ्यूजन में फंसे हैं। रिलीज़ डेट 12 दिसंबर।
Kapil Sharma Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Release
लेने किसी और को जाता हूं, मिल कोई और जाती है, Kapil Sharma की तिगुनी कॉमेडी, ट्रेलर ने मचाया धमाल
Published on
Updated on

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Release: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी हिट फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' की सफलता के बाद एक बार फिर पर्दे पर तिहरे कन्फ्यूजन के साथ लौट आए हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किस किस को प्यार करूं पार्ट-2' का धमाकेदार ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया, जिसने दर्शकों के बीच हंसी का माहौल बना दिया है। ट्रेलर में कपिल शर्मा इस बार तीन अलग-अलग धर्मों की पत्नियों को खुश रखने की जद्दोजहद में फंसे नजर आ रहे हैं, वहीं चौथी शादी की तैयारी ने मामले को और भी मजेदार बना दिया है।

'किस किस को प्यार करूं पार्ट-2' के ट्रेलर की शुरुआत सिंगर यो-यो हनी सिंह की दमदार आवाज के साथ होती है। इसके बाद, कपिल शर्मा चर्च के कन्फेशन रूम में जाकर अपने 'काले कारनामों' को स्वीकार करते हैं। वह पादरी बने दिवंगत एक्टर असरानी को बताते हैं कि कैसे उन्होंने एक के बाद एक तीन शादियाँ की और अब वह चौथी शादी की तैयारी में हैं। इस बार कपिल ने क्रिश्चियन, मुस्लिम और हिंदू धर्म की लड़कियों से शादी की है और तीनों को खुश रखने के लिए उन्हें अलग-अलग अवतारों में दिखना पड़ता है। फिल्म में कपिल की पत्नियों का रोल त्रिधा चौधरी, आयशा खान और पारुल गुलाटी ने निभाया है।

तीन शादियाँ और तिगुना कन्फ्यूजन

ट्रेलर से साफ है कि कहानी का मुख्य प्लॉट कपिल शर्मा का तीन पत्नियों से शादी करना और दुनिया की नजरों से छिपाकर तीनों जिंदगियों को बैलेंस करने की कोशिश करना है। वह हर पत्नी के साथ उसके धर्म और संस्कृति के अनुसार जिंदगी जीते दिख रहे हैं। लेकिन, उनकी इस तिहरी जिंदगी में तब बड़ा ट्विस्ट आता है, जब एक धाकड़ पुलिसवाले की एंट्री होती है, जो उनके पीछे पड़ जाता है। इस बार फिल्म में कॉमेडी का स्तर पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।

डायलॉग्स और कॉमेडी टाइमिंग

फिल्म को मजेदार बनाने के लिए शानदार डायलॉग्स और कपिल शर्मा की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग पर खास ध्यान दिया गया है। ट्रेलर में इस्तेमाल की गई पिकअप लाइनें, जैसे: "लेने किसी और को जाता हूँ, मिल कोई और जाती है" और "एक लड़की से प्यार करता हूँ, उसके लिए हिंदू से मुसलमान बना और मुसलमान से क्रिश्चियन बना... बल्कि तीनों धर्मों से एक-एक बीवी मिल गई फादर", दर्शकों को खूब हंसा रही हैं। कपिल शर्मा और मनजोत सिंह की जोड़ी एक बार फिर कॉमेडी के मामले में कमाल कर रही है।

रिलीज डेट और प्रोडक्शन टीम

'किस किस को प्यार करूं पार्ट-2' सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज होगी। इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता रतन जैन और गणेश जैन हैं। यह फिल्म अब्बास मस्तान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई गई है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे यह साफ है कि दर्शक कपिल की इस तिगुनी कॉमेडी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com