कनिका मान ने ‘लूट मुबारक’ का पहला पोस्टर किया शेयर, फिल्म के रिलीज डेट से उठाया पर्दा

Loot Mubarak: टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'लूट मुबारक' के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
loot mubarak
कनिका मान मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kanika Mann Upcoming Flim Loot Mubarak: पंजाबी और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा कनिका मान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘लूट मुबारक’ को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

दरअसल, कनिका मान ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्टर में फिल्म का नाम गुरमुखी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा हुआ दिखा। पोस्टर पर मुख्य कलाकारों हरीश वर्मा और कनिका मान के नाम के साथ-साथ फिल्म के निर्माता और निर्देशक की जानकारी भी शामिल है। खास बात यह है कि इस फिल्म को 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

‘लूट मुबारक’ की कहानी

‘लूट मुबारक’ एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें बदला और प्यार का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। मेकर्स के मुताबिक फिल्म की कहानी दर्शकों को भावनात्मक और मनोरंजक सफर पर ले जाएगी। कनिका मान और हरीश वर्मा की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में साथ दिखाई देगी, जिसे लेकर दर्शक खासे एक्साइटेड हैं।

कनिका मान का इमोशनल कैप्शन

पोस्टर साझा करते हुए कनिका मान ने कैप्शन में लिखा कि  “वाहेगुरु जी… जब हमारे दिल उन लोगों के लिए दुखते हैं जो विपदा का सामना कर रहे हैं, तब हम अपनी नई फिल्म एक छोटे से संदेश के रूप में साझा करते हैं। कहानियां सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं होतीं, बल्कि वे हमें जोड़ती हैं, हमें ताकत देती हैं और दुखों को कम करने में मदद करती हैं।” उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और फिल्म के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि कनिका मान हाल ही में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘जॉम्बीलैंड’ में नजर आई थीं। यह भारत की पहली पंजाबी जॉम्बी कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें उनके साथ बिन्नू ढिल्लों, अंगीरा धर, जी खान गुरी, धनवीर सिंह और जस्सा ढिल्लों जैसे कलाकार भी शामिल थे। इस फिल्म का निर्देशन थापर ने किया था, जबकि इसे नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस के बैनर तले नीरज रुहिल और सुभव शर्मा ने प्रोड्यूस किया था। खास बात यह रही कि ‘जॉम्बीलैंड’ पंजाबी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज हुई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com