Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें

Kangana Ranaut Lock Upp 2 First Eviction: 'लॉक अप सीजन 2' में कंगना रनौत इस वीकेंड जनता की आवाज बनकर एंट्री करेंगी। वह फराह खान और रितेश देशमुख के साथ पहले एविक्शन में अहम भूमिका निभाएंगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 30, 2026 | 09:41 PM

कंगना रनौत, फराह खान और रितेश देशमुख (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kangana Ranaut In Lock Upp 2: ओटीटी का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ सीजन 2 अब अपने पहले बड़े मोड़ पर पहुंच चुका है। शो के पहले हफ्ते का एलिमिनेशन यानी ‘टर्मिनेशन’ होने वाला है और इसी के साथ दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलने जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस वीकेंड शो में खास अंदाज में एंट्री करने वाली हैं।

हालांकि इस बार वह होस्ट नहीं, बल्कि ‘जनता की आवाज’ के रूप में नजर आएंगी और पहले एविक्शन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगी। कंगना की एंट्री की खबर सामने आते ही शो के कंटेस्टेंट्स के बीच हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर पहले हफ्ते में किस प्रतियोगी का सफर खत्म होगा।

क्या है जनता की आवाज का नया ट्विस्ट

इस सीजन में मेकर्स ने जनता की आवाज नाम से नया कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसके तहत कंटेस्टेंट्स के खेल, उनके फैसलों और व्यवहार का आकलन दर्शकों की राय के आधार पर किया जाएगा। इसी प्रक्रिया का हिस्सा बनकर कंगना रनौत जेल के अंदर पहुंचेंगी। उनकी मौजूदगी सिर्फ औपचारिक नहीं होगी, बल्कि वह कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल भी पूछेंगी और एविक्शन की प्रक्रिया में अपनी राय देंगी। ऐसे में इस वीकेंड का एपिसोड पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल

Gaurav Khanna Reaction: ‘प्यार अभी भी उतना ही है’, तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला पर बोले गौरव खन्ना

वीर हिरानी के एक्टिंग डेब्यू पर भावुक हुए अरशद वारसी, बोली- बचपन से देखा है, आज साथ काम करना गर्व की बात है

दीपिका पादुकोण की मांग के समर्थन में आए इंद्रजीत लंकेश, बोले- वर्किंग मदर्स के लिए जरूरी है संतुलित शेड्यूल

कंगना ने कंटेस्टेंट्स को दी चेतावनी

शो में वापसी को लेकर कंगना रनौत ने कहा कि ‘लॉक अप’ हमेशा सच का सामना करने वाला शो रहा है। उनके मुताबिक, हर प्रतियोगी को अपने फैसलों की जिम्मेदारी लेनी होगी। कंगना ने कहा कि यह शो हमेशा अपने सच को स्वीकार करने के बारे में रहा है, चाहे वह कितना भी कड़वा क्यों न हो। इस वीकेंड मैं ‘जनता की आवाज’ बनकर आ रही हूं और इतना जरूर कहूंगी कि हर फैसले की एक कीमत होती है, जिसे चुकाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल

फराह खान और रितेश देशमुख के साथ लेंगी फैसला

पहले एविक्शन में कंगना रनौत, शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के साथ मिलकर फैसला लेंगी। फिलहाल श्रेया कालरा, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर डेंजर जोन में बताए जा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले हफ्ते में किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म होता है और कंगना रनौत की ‘जनता की आवाज’ किस पर सबसे ज्यादा भारी पड़ती है।

Kangana ranaut lock upp 2 first eviction janta ki aawaz weekend twist

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 09:41 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Kangana Ranaut
  • Reality Shows
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.