Gaurav Khanna Reaction: ‘प्यार अभी भी उतना ही है’, तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला पर बोले गौरव खन्ना
Gaurav Khanna Divorce Rumours: आकांक्षा चमोला के तलाक वाले खुलासे के बाद गौरव खन्ना पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। उन्होंने कहा कि आकांक्षा आज भी उनकी पत्नी हैं और उनके लिए प्यार पहले जैसा ही है।
- Written By: सोनाली झा
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Gaurav Khanna First Public Appearance: अभिनेता गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ तलाक की खबरों के बीच पहली बार सार्वजनिक तौर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों का रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
अब गौरव ने अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस के दौरान इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को गौरव खन्ना को ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर स्पॉट किया गया। पैपराजी के कैमरों के सामने उन्होंने मुस्कुराते हुए पोज दिए और बाद में मीडिया से बातचीत भी की। यह तलाक की खबरों के बाद उनकी पहली सार्वजनिक मौजूदगी थी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं।
आकांक्षा मेरी पत्नी हैं, मैं हमेशा उनका साथ दूंगा
जब गौरव से उनकी निजी जिंदगी और आकांक्षा चमोला के बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेहद शांत और सकारात्मक अंदाज में जवाब दिया। गौरव ने कहा कि जैसे पहले हाल थे, वैसे ही अभी भी हैं। प्यार अभी भी उतना ही है, सपोर्ट भी उतना ही है। मैं हमेशा आकांक्षा का साथ दूंगा। वो मेरी बीवी है यार। प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूंगा। मैं पूरी जिंदगी उसके साथ खड़ा हूं और चाहता हूं कि वो ‘लॉकअप 2’ जीतकर आए।
सम्बंधित ख़बरें
वीर हिरानी के एक्टिंग डेब्यू पर भावुक हुए अरशद वारसी, बोली- बचपन से देखा है, आज साथ काम करना गर्व की बात है
दीपिका पादुकोण की मांग के समर्थन में आए इंद्रजीत लंकेश, बोले- वर्किंग मदर्स के लिए जरूरी है संतुलित शेड्यूल
Sunita Ahuja Video: ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता’, ट्रोलिंग पर फूटा सुनीता आहूजा का गुस्सा, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
Kriti Sanon Fitness: एली के किरदार के लिए कृति सेनन ने नहीं अपनाया कोई शॉर्टकट, वर्कआउट से हासिल की फिट बॉडी
सोशल मीडिया पर भी दिया खास संदेश
पब्लिक अपीयरेंस के अलावा गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ लव ऑलवेज लिखा, जिसे फैंस उनके हालिया बयान से जोड़कर देख रहे हैं। तस्वीरों में गौरव व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम और स्लीवलेस जैकेट में नजर आए। उनके इस स्टाइलिश लुक को भी फैंस ने खूब पसंद किया।
2016 में हुई थी दोनों की शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 24 नवंबर 2016 को शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा। गौरव को टीवी शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इसके बाद वह कई रियलिटी शोज में भी नजर आए। फिलहाल, आकांक्षा के खुलासे और गौरव के बयान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
