अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल

Ab Hoga Hisaab Season 2 Release Date: अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने 'अब होगा हिसाब' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। शहीर शेख और संजय कपूर स्टारर यह रिवेंज ड्रामा 3 जुलाई से फ्री में स्ट्रीम होगा।
Ab Hoga Hisaab Season 2 Trailer Shaheer Sheikh Sanjay Kapoor Mouni Roy Avinash Mishra
अब होगा हिसाब सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Updated on

Ab Hoga Hisaab Season 2 Trailer: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर ने अपनी ओरिजिनल रिवेंज ड्रामा सीरीज 'अब होगा हिसाब' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। पहले सीजन को दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने उम्मीद से पहले ही सीजन 2 लाने का फैसला किया है। अरे स्टूडियो के बैनर तले बनी यह सीरीज 3 जुलाई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम होगी।

'अब होगा हिसाब' सीजन 2 का ट्रेलर पहले सीजन के क्लाइमैक्स से आगे की कहानी दिखाता है। इस बार शहीर शेख के किरदार बॉबी का एक ही लक्ष्य है कि अपने भाई बंटी यानी अविनाश मिश्रा को ढूंढना और उससे जुड़ी पूरी सच्चाई दुनिया के सामने लाना। इस मिशन को पूरा करने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। अपनी तलाश के दौरान बॉबी की एंट्री होती है गोल्डी की दुनिया में, जिसका किरदार संजय कपूर निभा रहे हैं।

अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर

गोल्डी एक बेहद ताकतवर और चालाक शख्स है, जो किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करता। ऐसे में बॉबी को उसका विश्वास जीतने के लिए हर कदम पर खुद को साबित करना पड़ता है। जैसे-जैसे बॉबी गोल्डी के करीब पहुंचता है, वैसे-वैसे कई छिपे हुए राज सामने आने लगते हैं। भरोसे की नींव कमजोर होने लगती है और दोनों के बीच की साझेदारी शक, धोखे और खतरनाक साजिशों में बदल जाती है।

अब होगा हिसाब 2 के दमदार स्टार कास्ट

ट्रेलर साफ संकेत देता है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा रोमांचक और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है। मेकर्स का दावा है कि दूसरे सीजन में दर्शकों को कई ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो अंत तक उन्हें बांधे रखेंगे। सीरीज में शहीर शेख और संजय कपूर के अलावा मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, हरमन सिंघा और आशीमा वर्धान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कब-कहां देखें अब होगा हिसाब 2

'अब होगा हिसाब' सीजन 2 का प्रीमियर 3 जुलाई को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर होगा। दर्शक इस सीरीज को मुफ्त में मोबाइल, कनेक्टेड टीवी, अमेज़न शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी, जियोटीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे। पहले सीजन की सफलता के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बदले, रहस्य और सस्पेंस से भरी यह नई कहानी दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com