Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वीर हिरानी के एक्टिंग डेब्यू पर भावुक हुए अरशद वारसी, बोली- बचपन से देखा है, आज साथ काम करना गर्व की बात है

Arshad Warsi OTT Series: अरशद वारसी ने 'प्रीतम एंड पेड्रो' में वीर हिरानी के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए उन्हें बेटे जैसा बताया। उन्होंने वीर की एक्टिंग और व्यवहार की जमकर तारीफ की।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 30, 2026 | 07:35 PM

अरशद वारसी और वीर हिरानी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Arshad Warsi On Veer Hirani: अभिनेता अरशद वारसी जल्द ही वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज की खास बात यह है कि इसमें उनके साथ निर्देशक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही वीर की एक्टिंग की चर्चा हो रही है। वहीं, अरशद वारसी ने भी उनके साथ काम करने के अनुभव को बेहद खास और भावुक बताया है।

अरशद और वीर का यह पहला साथ नहीं है। दोनों इससे पहले सालों पहले फिल्म ‘मुन्ना भाई MBBS’ में भी एक साथ नजर आ चुके हैं, जब वीर एक चाइल्ड आर्टिस्ट थे। अब बड़े होकर वीर के साथ स्क्रीन शेयर करना अरशद के लिए यादगार पल बन गया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने वीर हिरानी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वीर बेहद सहज, मेहनती और सकारात्मक सोच वाले कलाकार हैं।

वीर एक शानदार और स्ट्रेस-फ्री एक्टर हैं

अरशद ने कहा कि वीर जैसा इंसान है, उसी वजह से लोग उसके साथ बार-बार काम करना चाहेंगे। वह बिना किसी नखरे के काम करता है और सेट पर बिल्कुल स्ट्रेस-फ्री रहता है। ऐसे कलाकारों के साथ काम करना हमेशा सुखद अनुभव होता है। जब भी उसे मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा उसके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ वीर के करियर की शानदार शुरुआत साबित होगी।

सम्बंधित ख़बरें

दीपिका पादुकोण की मांग के समर्थन में आए इंद्रजीत लंकेश, बोले- वर्किंग मदर्स के लिए जरूरी है संतुलित शेड्यूल

Sunita Ahuja Video: ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता’, ट्रोलिंग पर फूटा सुनीता आहूजा का गुस्सा, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

Kriti Sanon Fitness: एली के किरदार के लिए कृति सेनन ने नहीं अपनाया कोई शॉर्टकट, वर्कआउट से हासिल की फिट बॉडी

जब बैंक ने ठुकरा दिया था श्रेयस तलपड़े का होम लोन, शाहरुख खान के एक लेटर से पूरा हुआ घर खरीदने का सपना

ऐसा लगता है जैसे मेरा बेटा मेरे साथ काम कर रहा हो

अरशद वारसी ने बातचीत के दौरान भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने वीर को बचपन से बड़ा होते देखा है। उनके लिए वीर सिर्फ एक को-स्टार नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा है। मुझे आज भी याद है जब वह छोटा बच्चा था और मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने आया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हम दोनों एक ही प्रोजेक्ट में साथ अभिनय करेंगे। ऐसा लगता है जैसे मेरा अपना बेटा मेरे साथ काम कर रहा हो।

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण की मांग के समर्थन में आए इंद्रजीत लंकेश, बोले- वर्किंग मदर्स के लिए जरूरी है संतुलित शेड्यूल

3 जुलाई को रिलीज होगी प्रीतम एंड पेड्रो

‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और वीर हिरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है, जबकि इसे राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। दर्शकों को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ 3 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Arshad warsi on veer hirani debut pritam aur pedro ott series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 07:35 PM

Topics:  

  • Arshad Warsi
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • OTT News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.