-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kamal Haasan Film Thug Life Supreme Court Rejects Urgent Hearing Know Whole Matter
सुप्रीम कोर्ट ने कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ की तत्काल सुनवाई को किया खारिज, जानें क्या है पूरा मामला
- Written By: स्नेहा मौर्या
कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को देशभर में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, लेकिन फिल्म अब तक विवादों में घिरी है। एक्टर के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।

ठग लाइफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: जाने-माने अभिनेता कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को देशभर में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसके साथ ही यह फिल्म विवादों में भी घिर गई है। खासकर कर्नाटक में इसे लेकर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। वजह बना है कमल हासन का एक बयान, जिसे कन्नड़ भाषा और क्षेत्रीय अस्मिता से जोड़कर देखा जा रहा है।
दरअसल, ‘ठग लाइफ’ की रिलीज से पहले कमल हासन ने एक सार्वजनिक मंच पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “कन्नड़ भाषा, तमिल से निकली है।” इस बयान को लेकर कर्नाटक में विरोध शुरू हो गया। लोगों ने इसे कन्नड़ संस्कृति और भाषा का अपमान मानते हुए जोरदार विरोध किया। इसके चलते कर्नाटक के सिनेमाघरों में ‘ठग लाइफ’ की स्क्रीनिंग रोक दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका
इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब कर्नाटक थिएटर एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में दावा किया गया कि फिल्म की स्क्रीनिंग के खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों ने धमकियां दी हैं, जिनमें थिएटर में आग लगाने तक की चेतावनी दी गई है। एसोसिएशन ने कोर्ट से गुहार लगाई कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया रोमा
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
कोर्ट ने तत्काल सुनवाई को खारिज करते हुए कही ये बात
सोमवार को जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने मामले पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता के वकील ने आगजनी की आशंका जताते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की याचिका को खारिज करते हुए कहा, “अगर थिएटर में आगजनी का डर है, तो फायर सेफ्टी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।” कोर्ट ने यह भी सलाह दी कि याचिकाकर्ता पहले हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं। जब वकील ने बताया कि हाई कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली, तब सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की बात कही।
ये भी पढ़ें- ‘हाउसफुल 5’ ने मंडे को मचाया धमाल, 4 दिन में पार किया 100 करोड़ क्लब, अब ‘सिकंदर’ को पीछे छोड़ने की तैयारी
इस पूरे विवाद के केंद्र में कमल हासन का बयान है, जिस पर कर्नाटक हाई कोर्ट भी पहले उन्हें माफी मांगने को कह चुका है। फिलहाल ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में रिलीज किए जाने की कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Kamal haasan film thug life supreme court rejects urgent hearing know whole matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी चिकन बिरयानी? मिड-डे मील को लेकर सरकार का बड़ा प्लान
Jul 29, 2026 | 02:29 PMअयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज, पूर्व ट्रस्टी को नोटिस भेजने की तैयारी में SIT
Jul 29, 2026 | 02:26 PMAkola News: अकोला में निर्माण श्रमिकों का प्रदर्शन, नई कामगार कल्याण नीति वापस लेने की मांग
Jul 29, 2026 | 02:23 PMKhatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया रोमा
Jul 29, 2026 | 02:21 PMपुणे में अवैध निर्माणों पर मनपा का बुलडोजर, लोहगांव-खराड़ी में 21,400 वर्गफुट आरसीसी निर्माण ध्वस्त
Jul 29, 2026 | 02:18 PMMonsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Jul 29, 2026 | 02:18 PMजालना में ACB की बड़ी कार्रवाई: GST अधिकारी और टैक्स कंसलटेंट 60 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













