‘काला हिरण’ विवाद के बीच मेकर्स का बड़ा ऐलान, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, इस दिन रिलीज होगा टीजर
Kala Hiran Poster: विवादों में घिरी 'काला हिरण' को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली हाईकोर्ट में कानूनी सुनवाई और कथित धमकियों के बीच फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया है।
- Written By: सोनाली झा
काला हिरण का नया पोस्टर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kala Hiran Controversy: विवादों में घिरी फिल्म ‘काला हिरण’ एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म को लेकर कानूनी सुनवाई जारी है, लेकिन इसके बावजूद मेकर्स पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। हाल ही में फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी किया गया है, जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। इसके साथ ही मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म का दूसरा वीडियो टीजर 17 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
अब मेकर्स ने नया पोस्टर जारी करते हुए साफ कर दिया है कि वे किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि 17 जुलाई को रिलीज होने वाला वीडियो टीजर ही उन सभी सवालों का जवाब होगा, जो फिल्म को लेकर लगातार उठाए जा रहे हैं। नए पोस्टर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बहस और तेज हो गई है।
दिल्ली हाईकोर्ट में जारी है कानूनी लड़ाई
फिल्म के निर्माता ने बताया कि इस समय वे एक बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। एक ओर दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही है, तो दूसरी ओर उन्हें कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों से धमकियां भी मिल रही हैं। प्रोड्यूसर का कहना है कि वे कानून का पूरा सम्मान करते हैं और अदालत में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि धमकियों से डरकर फिल्म को रोकने या पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
सम्बंधित ख़बरें
पत्नी सुनीता आहूजा से मिलने पहुंचे गोविंदा, मेरे सीने पर गोली मारना चाहती थी वाले बयान ने मचाई हलचल
PM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
Ikka Review: सनी देओल की चीख-पुकार, अक्षय खन्ना के घिसे-पिटे अंदाज ने कोर्टरूम ड्रामा इक्का का किया कबाड़ा
Dhamaal 4 Review: नॉस्टैल्जिया के सहारे चली अजय देवगन की ‘धमाल 4’, कॉमेडी से ज्यादा चीख-पुकार ने किया निराश
After the overwhelming love for the First Look, get ready for the real impact! 💥
The teaser for the country’s most highly anticipated film, ‘Kala Hiran: The Battle For Legacy’, is almost here. Jani Firefox Films is dropping the official teaser on July 17th. 🎬🔥
Share this… pic.twitter.com/vZfg79i6ko — Amit Jani (@AmitJaniIND) July 9, 2026
दबाव में नहीं हटाएंगे फिल्म
निर्माता के मुताबिक, पहले पोस्टर के रिलीज होने के बाद उन पर फिल्म को रोकने और पोस्टर हटाने का काफी दबाव बनाया गया। हालांकि, उन्होंने इन सभी कोशिशों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि वे किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे और अपनी फिल्म के कॉन्सेप्ट के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को फिल्म पर आपत्ति है तो उसका जवाब कानूनी प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा।
फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता
लगातार विवादों के बीच ‘काला हिरण’ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सभी की नजरें 17 जुलाई पर टिकी हैं, जब फिल्म का दूसरा वीडियो टीजर रिलीज होगा। माना जा रहा है कि टीजर के बाद फिल्म को लेकर चल रही बहस और भी तेज हो सकती है। फिलहाल मेकर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि वे हर चुनौती का सामना करते हुए अपनी फिल्म को तय योजना के अनुसार आगे बढ़ाएंगे।
