गोविंदा और सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पत्नी सुनीता आहूजा से मिलने पहुंचे गोविंदा, मेरे सीने पर गोली मारना चाहती थी वाले बयान ने मचाई हलचल

Lock Upp 2 Twist: 'लॉकअप 2' के नए प्रोमो में गोविंदा बेटी टीना आहूजा के साथ पत्नी सुनीता आहूजा का हौसला बढ़ाने पहुंचे। फराह खान के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुनीता मेरे सीने पर गोली मारना चाहती थी।

सोनाली झा

Govinda On Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहीं सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों और निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों की वजह से चर्चा में हैं। अब शो के अपकमिंग जजमेंट डे एपिसोड में बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ पत्नी का हौसला बढ़ाने के लिए सेट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज से दर्शकों और होस्ट्स को खूब हंसाया।

मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ शो में शानदार एंट्री करते नजर आते हैं। स्टेज पर पहुंचते ही उन्होंने होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की। प्रोमो में जेल के अंदर मौजूद सुनीता आहूजा अपने पति को देखकर काफी खुश दिखाई देती हैं। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत होती है, इसका खुलासा पूरा एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही होगा।

फराह खान के सवाल पर गोविंदा का मजेदार जवाब

प्रोमो के दौरान फराह खान ने मजाकिया अंदाज में गोविंदा से पूछा कि तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो? इस पर गोविंदा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि अरे, मैं लेकर आया हूं जेब में। फराह ने हैरानी से पूछा कि गोली? तो गोविंदा ने हंसते हुए कहा कि सुनीता मेरे सीने पर मारना चाह रही थी, मैंने बोला कि मार ले। गोविंदा का यह जवाब सुनकर स्टेज पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। सोशल मीडिया पर भी यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।

39 साल पुरानी लव स्टोरी फिर बनी चर्चा का विषय

इस एपिसोड के साथ गोविंदा और सुनीता आहूजा की लव स्टोरी भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दोनों की मुलाकात पारिवारिक रिश्ते के जरिए हुई थी। उस समय गोविंदा 21 साल के थे, जबकि सुनीता की उम्र महज 15 साल थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 1987 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उस दौर में गोविंदा बॉलीवुड के उभरते सुपरस्टार थे और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। यही वजह थी कि उन्होंने लंबे समय तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट