-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kal Penn Reached Gokuldham Meet With Jethalal And Team Of Tmkoc
जेठालाल का बढ़ा डिमांड अमेरिकन एक्टर पहुंचा गोकुलधाम, टीम के साथ ली सेल्फी
- Written By: अनिल सिंह
असित मोदी का टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कुछ दिनों से नकारात्मक वजहों से चर्चा में बना हुआ है, लेकिन इस बीच अमेरिकन एक्टर ने शूटिंग सेट पर पहुंचकर शो के कलाकारों की हौसला अफजाई की है।

मुंबई: असित मोदी का टीवी शो भले ही नकारात्मक कारणों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। लेकिन शो की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और दर्शक इस शो को काफी पसंद करते हैं। यह कहा जा सकता है कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शो को देखने वाले लोग मौजूद हैं। विदेशी कलाकार भी इस शो को पसंद करते हैं और इस बात का उदाहरण है तारक मेहता के उल्टा चश्मा के सेट पर अमेरिकन एक्टर कल पेन का पहुंचना।
फेमस टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों का फेवरेट शो है और लगभग 15 सालों से यह शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी है टॉप फाइव में शो अपनी जगह कायम रखता है यही कारण है कि यह शो अब तक अपनी जगह बनाए हुए है। शो और उसके किरदारों को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन बीते कुछ समय से ये शो विवादों के चलते सुर्खियों में रहा है। कई कलाकारों ने इसे अलविदा कह दिया, छोड़कर जाने वाले कलाकारों ने शो मेकर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए, किसी ने शोषण का आरोप लगाया तो किसी ने बकाया पैसे ना देने का लेकिन फिर भी शो की शोहरत अब भी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- शारदा सिन्हा ने मरते दम तक नहीं छोड़ा संगीत का साथ, वीडियो देख रो रहे हैं लोग
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर में 60 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दो गिरफ्तार
पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
ICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
होटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर अमेरिकी एक्टर कल पेन पहुंचे हुए थे। खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग सेट से कुछ तस्वीर जारी की है और वह तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कल पेन गोकुलधाम सोसाइटी में नजर आ रहे हैं, उन्होंने जेठालाल के साथ अपनी सेल्फी को पब्लिश किया है। वहीं वह टीम के बाकी कलाकारों के साथ भी फोटो खिंचवाते नजर आए हैं और सभी के साथ उनकी फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई है।
कल पेन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, गोकुलधाम सोसाइटी में नए अपार्टमेंट की खोज, कुछ नए दोस्तों के साथ। कैप्शन में उन्होंने शो की जमकर तारीफ भी की है और बताया है कि यह दुनिया का सबसे अधिक देखे जाने वाले शोज में से एक है और इसने रिकॉर्ड तोड़ एपिसोड भी बनाए हैं।
गोकुलधाम में कल पेन की मौजूदगी न सिर्फ तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों को पसंद आई, बल्कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों को भी कल पेन का यहां आना बहुत रास आया है। कल पेन की पोस्ट पर इंडिया के लोगों ने भर भर के कमेंट किया है और वह कल पेन की भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। कल पेन अमेरिकन एक्टर हैं और उनका पूरा नाम कल्पेन सुरेश मोदी है। वह अमेरिकन एक्टर, ऑथर और बराक ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन में व्हाइट हाउस पूर्व स्टाफ मेंबर रहे हैं। उन्हें ‘द नेमसेक’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘हाउ ई मेट योर मदर’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन वेनिस’ और ‘अंडर डॉग्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
Kal penn reached gokuldham meet with jethalal and team of tmkoc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कानपुर में 60 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दो गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 07:58 PMपाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 07:55 PMICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Jun 24, 2026 | 07:52 PMहोटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
Jun 24, 2026 | 07:51 PMEXCLUSIVE: अयोध्या में दान पर सियासत, उज्जैन महाकाल मंदिर में पारदर्शिता की मिसाल; पढ़ें यह खास रिपोर्ट
Jun 24, 2026 | 07:47 PMवैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
Jun 24, 2026 | 07:36 PMउज्जैन में BLO ने व्हाट्सएप पर लीक की नाबालिग की फोटो; इंटरनेट पर डीपफेक अश्लीलता फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 07:28 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM










