-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kajol Nysa Devgan Manish Malhotra Diwali Party Sister Look
‘बेटी पर भारी पड़ी मां’, काजोल को नीसा देवगन की बहन बता रहे लोग
- Written By: अनिल सिंह
Manish Malhotra Diwali Party: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में काजोल और नीसा देवगन को देख फैंस ने नीसा के लुक पर सर्जरी के कयास लगाए और कहा, 'बेटी से ज़्यादा सुंदर है मां', 'काजोल बहन लग रही हैं'।

दिवाली पार्टी में सुर्खियों में नीसा देवगन का लुक, यूजर्स ने कहा- 'बेटी से ज्यादा सुंदर है मां
Nysa Devgan And Kajol: बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर अपनी अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, नीसा अपनी मां काजोल के साथ फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुँची, जहाँ सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। इस माँ-बेटी की जोड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूज़र्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कई ने काजोल को नीसा की बहन तक बता दिया।
मनीष मल्होत्रा ने 12 अक्टूबर की शाम अपने आवास पर एक शानदार दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में काजोल अपनी लाडली नीसा के साथ पहुंचीं। काजोल ने सुनहरे रंग की चमकीली साड़ी पहनी थी, जबकि नीसा देवगन सफ़ेद रंग की डिज़ाइनर साड़ी में नज़र आईं। मुस्कुराते हुए दोनों ने साथ में पोज दिए, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके लुक और नीसा के ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करना शुरू कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत
सलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’
The India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल
‘घर चलाना है तो डायरेक्टर्स के साथ…’ ईवा ग्रोवर का कास्टिंग काउच पर खुलासा, हैदर अली खान पर लगाए आरोप
नीसा देवगन का ट्रांसफॉर्मेशन और सर्जरी की अटकलें
नीसा देवगन बचपन से ही लाइमलाइट में रही हैं। उनकी पुरानी और नई तस्वीरों में ‘ज़मीन-आसमान’ का अंतर देखा जा सकता है, खासकर उनके रंग-रूप में आए बदलाव को लेकर। जहाँ पहले उनका रंग थोड़ा दबा हुआ था, वहीं अब वह गोरी चिट्टी हो गई हैं। इसी वजह से, जब भी नीसा सार्वजनिक तौर पर स्पॉट होती हैं, लोग अक्सर यह दावा करने लगते हैं कि अजय देवगन की बेटी ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है।
ये भी पढ़ें- ऋषभ शेट्टी ने ‘सूजे पैर’ के साथ शूट किया था कांतारा चैप्टर 1 का रिकॉर्ड तोड़ क्लाइमेक्स
यूज़र्स की प्रतिक्रिया: ‘बेटी से ज़्यादा सुंदर है मां’
माँ-बेटी के इस वीडियो पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने लिखा, “मुझे तो काजोल की बेटी हमेशा नशे में लगती है।” वहीं, नीसा के लुक पर कमेंट करते हुए एक अन्य यूज़र ने लिखा, “ये अपनी मम्मी की तरह कपड़े पहनेगी तो अच्छी लगेगी। मासी की तरह पहनेगी तो डेब्यू से पहले फ्लॉप हो जाएगी।” सबसे ज़्यादा वायरल कमेंट्स काजोल की तारीफ में थे, जिसमें एक यूज़र ने लिखा, “बेटी से ज्यादा सुंदर है मां,” और दूसरे ने कहा, “काजोल बहन लग रही हैं।”
अधूरा रहा ‘सर्जरी’ से मां जैसा दिखने का प्रयास
नीसा देवगन की सुंदरता की तुलना लगातार उनकी मां से की जा रही है। एक यूज़र ने टिप्पणी की, “कई सारी सर्जरी के बाद भी नीसा अपनी मां की तरह नहीं दिखती।” इस तरह के कमेंट्स दिखाते हैं कि सोशल मीडिया यूज़र्स नीसा के लुक में आए बदलाव पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, इन नकारात्मक टिप्पणियों के बावजूद, कई लोगों ने यह भी माना कि दोनों माँ-बेटी साथ में “बहुत सुंदर लग रही हैं।”
Kajol nysa devgan manish malhotra diwali party sister look
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Metro: मुंबईकरों की पहली पसंद बनी मेट्रो, 1 दिन में 3.73 लाख यात्रियों का सफर, 33 दिनों में छठा रिकॉर्ड
Jul 24, 2026 | 12:34 PMमहाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द
Jul 24, 2026 | 12:33 PMअगले हफ्ते वाशिंगटन में होगी जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात, युद्ध को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 12:31 PMबच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Jul 24, 2026 | 12:30 PMInternational Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














