- Hindi News »
- Entertainment »
- Kajol Refuses To Speak In Hindi Press Conference Marathi Controversy Video Viral
जिसको समझना है वो समझ लेंगे… काजोल ने हिंदी बोलने पर दिया ऐसा रिएक्शन, लोगों ने कर डाला ट्रोल
Kajol Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। वह हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मराठी में बात की और हिंदी बोलने पर ऐसा रिएक्शन दिया, जिससे बवाल मच गया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

काजोल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kajol Marathi Hindi Controversy: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजोल अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपना 51वां जन्मदिन मनाया और इस सेलिब्रेशन के बाद वह मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड शो में शामिल हुईं।
हालांकि, इस इवेंट के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी बात बेबाकी रखी, लेकिन अब उसकी वजह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। इवेंट के दौरान काजोल ने मीडिया से बातचीत मराठी भाषा में की और जब कुछ पैपराजी ने उनसे हिंदी में बात करने का अनुरोध किया, तो उन्होंने साफ-साफ मना दिया।
कजोल ने हिंदी बोलने से किया इनकार
उन्होंने मीडिया से इस बात का इनकार करते हुए कहा कि “अब मैं हिंदी में बोलूं? जिसको समझना है, वो समझ ले।” काजोल के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जहां उन्हें हिंदी न बोलने पर अब जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
यूजर्स का कहना है कि काजोल महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी बनाम मराठी भाषा विवाद में मराठी भाषा का पक्ष ले रही हैं। कई लोगों ने उन पर क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता देने और राष्ट्रभाषा हिंदी को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स काजोल के समर्थन में भी सामने आए और कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद की भाषा में बात करने का हक है।
लोगों ने किया ट्रोल
आपको बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब काजोल किसी विवाद में फंसी हों। अपने करियर के दौरान वह कई बार अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा में रही हैं। हालांकि, उनके फैंस का कहना है कि उनकी यही बात उन्हें औरों से अलग बनाती है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं ‘प्लेब्वॉय’ टैग वाले विक्रम चटवाल? संजय कपूर की विरासत पर छिड़ी जंग में छाया नाम
एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म
इन सबके बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो काजोल इस साल दो प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं। पहला, सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर ‘मां’ (Maa) था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 51.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसमें भारत में 45.19 करोड़ रुपये और विदेशों में 6.45 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा उनका दूसरा प्रोजेक्ट ‘सरजमीन’ था, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया और दर्शकों से इस पर पॉजिटिव पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।
Kajol refuses to speak in hindi press conference marathi controversy video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














