‘कालिदास 2’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन बड़े पर्दे पर करेगी धमाकेदार वापसी, फैंस एक्साइटेड
Bollywood Thriller Sequel: सुपरहिट फिल्म ‘कालीदास’ का दूसरा पार्ट ‘कालीदास 2’ अब 3 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगा। CBFC ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट भी दे दिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
कालिदास 2 मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kaalidas 2 Movie Release Date: फिल्म इंडस्ट्री में जब किसी हिट फिल्म का सीक्वल आता है, तो दर्शकों की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। इसी तरह, सुपरहिट फिल्म ‘कालिदास’ का दूसरा पार्ट ‘कालिदास 2’ अब बड़ी स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने एक बड़ी अपडेट शेयर की है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने ‘कालिदास 2’ को यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। इसका मतलब है कि फिल्म अब पूरी तरह सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है और इसे परिवार के साथ देखा जा सकता है। हालांकि, बच्चों के लिए अभिभावकों की सलाह जरूरी होगी।
कालिदास 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट की घोषणा भी की। फिल्म 3 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। इसके साथ ही फैंस को फिल्म के किरदारों का पहला लुक भी देखने को मिला। अभिनेता किशोर इस बार ‘पांड्या’ नाम के किरदार में नजर आएंगे। पोस्टर में उनका लुक रहस्यमयी और खतरनाक दिखाई दे रहा है। मेकर्स ने उनके किरदार को ‘रॉ’, ‘रफ’ और ‘अनप्रिडिक्टेबल’ बताया है, जो फिल्म में रोमांच और थ्रिल को और बढ़ाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
‘कालिदास 2’ को के. सेंथिल और डॉ. एन. योगेश्वरन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले का जिम्मा सेंथिल ने संभाला है, जिन्होंने पहले पार्ट को भी बनाया था। इस बार भी दर्शकों को पहले पार्ट जैसी ही दमदार कहानी और थ्रिल देखने को मिलने की उम्मीद है।
फिल्म में ये स्टारकास्ट आएंगे नजर
फिल्म में भरत और अजय कार्थी लीड रोल में हैं। इसके अलावा, भवानी श्री, संगीता और टीएम कार्तिक जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि संगीता लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, जो फिल्म को और भी रोमांचक बनाएगी।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ पर प्रोपेगेंडा विवाद के बीच प्रियदर्शन का पलटवार, बोले- फिल्म देखने वाले बेवकूफ हैं क्या?
फिल्म का टीजर भी काफी ध्यान खींच रहा है। इसमें भरत एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आते हैं, जिन्हें एक डरती हुई महिला फोन कर मदद के लिए बुलाती है। टीजर में सुनाई देने वाला वॉयसओवर दर्शकों को यह संकेत देता है कि हर अपराध की सजा होती है, लेकिन कुछ मामलों में सजा किसी बाहरी ताकत से नहीं, बल्कि अलग तरीके से मिलती है। ‘कालिदास 2’ इस साल की सबसे चर्चित थ्रिलर फिल्मों में से एक साबित होने जा रही है और फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
