- Hindi News »
- Entertainment »
- Just One Big Mistake And Bobby Deols Career Was Ruined
इंडस्ट्री को हल्के में लेना बॉबी देओल को पड़ा भारी, एक गलती ने बर्बाद किया करियर
- Written By: सुनीता पांडे

Photo: Twitter
मुंबई: धर्मपुत्र बॉबी देओल इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म के सबसे चर्चित स्टार हैं। उनकी वेबसीरीज ‘आश्रम’ और ‘क्लास ऑफ 83’ ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। लेकिन बॉलीवुड में बॉबी को चुका हुआ कारतूस मान लिया गया। एक समय था जब बॉबी का करियर पूरे शबाब पर था और उन्हें बड़े-बड़े बैनर की फिल्में ऑफर हो रही थी। लेकिन बॉबी शायद इस कामयाबी को पचा नहीं पाए और धीरे-धीरे गुम होते चले गए। एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपनी असफलता से जुड़े कारणों के बारे में विस्तार से बताया।
करियर को नहीं बचा पाए बॉबी
सम्बंधित ख़बरें
Saree At Cannes: अदिति राव हैदरी से लेकर हुमा कुरैशी, कान्स की ये 5 साड़ियां आपके वॉर्डरोब को देगी न्यू मेकओवर
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Bandar Trailer Out: एक राइट स्वाइप ने बॉबी देओल की जिंदगी को बनाया नरक, झूठे आरोप की कहानी ने बढ़ाया सस्पेंस
बॉबी के मुताबिक वो अपने करियर को सीरियली नहीं ले रहे थे। उन्हें लगता था कि उनके साथ पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल की विरासत है। अगर वो गिरेंगे तो पापा और भाई संभाल लेंगे। लेकिन अब बॉबी को महसूस हो रहा है कि उनकी सोच गलत थी। हालांकि धर्मेंद्र ने बॉबी के करियर को पटरी पर लाने की काफी कोशिशें की लेकिन बॉबी खुद को गुमनामी से नहीं बचा पाए। बॉबी के मुताबिक अपने काम को सीरियसली नहीं लेना उनकी सबसे बड़ी भूल थी, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी।
कुछ खास नहीं कर पाए बॉबी
बॉबी देओल ने साल 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि ये एक औसत फिल्म थी, लेकिन बॉबी को लोगों ने काफी पसंद किया। 1997 में आई राजीव राय की फिल्म ‘गुप्त’ सफल रही और बॉबी को स्टार का दर्जा मिल गया। लेकिन इसके बाद बॉबी कुछ खास नहीं कर पाए।
लगन और जुनून की कमी ने रोकी रफ्तार
बॉबी का कहना है कि, ‘एक-आध फिल्में चल जाने से कोई स्टार नहीं बन जाता। कामयाबी की इस रफ्तार को बनाये रखना पड़ता है। मुझे अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे थे। मुझे कोई गंभीरता से नहीं ले रहा था। धीरे-धीरे मुझमें आलसीपन आ गया, जबकि मुझे लगन और जूनून के साथ कोशिश करनी चाहिए थी।
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने दी नई दिशा
खैर, ओटीटी प्लेटफॉर्म से बॉबी के करियर को नई दिशा मिल चुकी है। अब लोग उन्हें सीरियसली लेने लगे हैं. जल्द ही बॉबी अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म एनीमल में नज़र आएँगे। बॉबी की फिल्म ‘द देशी शर्लोक भी इसी साल रिलीज होगी। उम्मीद है कि बॉबी ने अपनी गलतियों से काफी कुछ सीखा होगा।
Just one big mistake and bobby deols career was ruined
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
May 25, 2026 | 06:25 PMओंकारेश्वर में हरियाणा के श्रध्दालुओं से मारपीट करने वाले 6 कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
May 25, 2026 | 06:23 PMफिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PMव्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
May 25, 2026 | 06:17 PMयात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
May 25, 2026 | 06:11 PMकरोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
May 25, 2026 | 06:06 PMयूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
May 25, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














