- Hindi News »
- Entertainment »
- Jubin Nautiyals 36th Birthday Pm Modi Praised Ram Bhajan
पहाड़ की कठोरता से निकली सुरीली आवाज तो मुरीद हो गए पीएम मोदी, कैसे संगीत की दुनिया के Global Sensation बन गए जुबिन नौटियाल
- Written By: संजय बिष्ट
मौजूदा वक्त में जुबिन नौटियाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने प्लेबैक सिंगर के तौर पर भारत समेत पूरी दुनिया में पहचान बनाई है। जुबिन नौटियाल ने अपनी मधुर आवाज के जरिए भारतीय सिनेमा जगत में चार चांद लगा दिए हैं।

जुबिन नौटियाल और पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
मौजूदा वक्त में जुबिन नौटियाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने प्लेबैक सिंगर के तौर पर भारत समेत पूरी दुनिया में पहचान बनाई है। जुबिन नौटियाल ने अपनी मधुर आवाज और मनमोहक सुर के जरिए भारतीय सिनेमा जगत में चार चांद लगा दिए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को ‘कुछ तो बता जिंदगी’ और ‘बावरा मन’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों पर सभी पीढ़ी के लोग झूमते हुए नजर आते हैं।
जुबिन नौटिलाय मूल रूप से उतराखंड के रहने वाले हैं। उनका जन्म 14 जून 1989 को उतराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ था। वो देहरादून में सरोला परिवार से ताल्लुख रखते हैं। अब भारत का ये दिग्गज गायक अपना 14 जून 2025 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहा है। ऐसे में आइए अब उनकी जिंदगी के कुछ खास बातों के बारे में जान लेते हैं।
2014 में मिली लोकप्रियता
जुबिन नौटियाल को उनकी असली पहचान साल 2014 में मिली। इस साल सोनाली केबिल फिल्म आई थी। जिसमें अली फजल और रिया चक्रवर्ती मुख्य किरदार की भूमिका में थे। इस फिल्म में उन्होंने ‘एक मुलाकात’ नाम का गाना गाया था, जो कि युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया था। इसके बाद संगीत की दुनिया में उनकी चर्चा जोर पकड़ने लगी। एक हिसाब से इस गाने ने उन्हें असली पहचान दी।
सम्बंधित ख़बरें
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
Bashir Badr ने अपनी थीसिस में शामिल किए थे खुद के 87 शेर, दिल छू लेने वाली शायरी से फिल्मों में बनायी पहचान
Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…
Dhinchak Pooja की वेडिंग फोटोज देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
जुबिन नौटियाल के चर्चित गाने
काबिल हूं (काबिल)
राता लंबिया लंबिया (शेरशाह)
एक मुलाकात हो (सोनाली काबिल)
द हम्मा सॉंग (ओके जानू)
दिल गलती कर बैठा है (एल्बम सॉंग)
बरसात की धुन (एल्बम सॉंग)
इन्ना सोना (ओके जानू) आदी
जब PM मोदी बने जुबिन के मुरीद
जबिन नौटियाल ने फिल्मी गानों के अलावा भक्ति भाव वाले गाने भी गाए हैं। भजनों में उनकी रूची भी अच्छी खासी बताई जाती है। इसी कड़ी में देश के प्रंधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके एक भजन के दिवाने हो गए। जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने ही वाला था, उस वक्त जुबिन नौटियाल ने राम भगवान का एक भजन गाया था। जिसके बोल ‘मेरे घर राम आए हैं’ था।
उनके इस भजन के पीएम मोदी भी कायल हो गए। जिसके बाद उन्होंने जुबिन नौटियाल की जमकर तारीफ की। इस गाने में पायल देव ने भी गाया था। जिसे मनोज मुंतशिर ने लिखा था। इसके बाद पीएम मोदी ने जुबिन नौटियाल समेत इन दोनों की तरीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि ‘भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा से सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नोटियालजी, पायद देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।’
भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है…#ShriRamBhajan https://t.co/qg3vIDyeMa — Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2024
4 साल में चढ़ा गाने का खुमार
जुबिन नौटियाल को 4 साल की उम्र से ही गानों में रुची रही है। जुबिन के पिता राम शरण नौटियाल को भी अच्छा गायक माना जाता है। जुबिन उनके साथ ही बचपन में सिंगग में हिस्सा लेते थे। इस दौरान ही उन्हें गानों प्रति लगाव बढ़ा। कहा जाता है कि बचपन में उनके पिता जुबिन को गोद में बिठाकर ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाते थे।
Jubin nautiyals 36th birthday pm modi praised ram bhajan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
May 28, 2026 | 05:04 PMबुलेट पर सवार होकर, गढ़ाकोटा की सुंदरता निहारते हुए अचानक सैर पर निकल पड़े गोपाल भार्गव- देखें VIDEO
May 28, 2026 | 05:04 PMबीड में सौतेली मां-बेटे के अफेयर का खौफनाक अंत, बदनामी के डर से बेटे ने पीया जहर, सदमे में मां ने लगाई फांसी
May 28, 2026 | 04:54 PMपानी के ऊपर से दौड़ेगी एमएमआर की सबसे लंबी मेट्रो, 5 शहरों को जोड़ने वाली मेट्रो 5 का पहला चरण इस साल शुरू
May 28, 2026 | 04:47 PMमां की कोख तक पहुंची ईंधन किल्लत की आग, हिंगोली में एम्बुलेंस ना मिलने से गर्भ में हुई शिशु की मौत
May 28, 2026 | 04:44 PMकंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata का दमदार मोशन पोस्टर जारी, नर्स और वार्ड बॉय की बहादुरी को मिलेगा सम्मान
May 28, 2026 | 04:37 PMअमरावती APMC रिपोर्ट: तुअर की कीमतों में सुधार, सोयाबीन के दाम कमजोर
May 28, 2026 | 04:36 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM













