Josh Grisetti Death: हॉलीवुड से आई दिल दहला देने वाली खबर, 44 साल की उम्र में इस एक्टर ने किया सुसाइड
Broadway Actor Josh Grisetti: 'द मार्वलस मिसेज़ मेज़ल' फेम हॉलीवुड एक्टर जोश ग्रिसेटी का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड कर अपने जीवन का अंत कर लिया।
- Written By: यति सिंह
दिवंगत जोश ग्रिसेटी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hollywood Actor Josh Grisetti Death: हॉलीवुड से एक बेहद हैरान और दुखी करने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले फेमस हॉलीवुड एक्टर जोश ग्रिसेटी अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 44 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और करीबियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि इतना प्रतिभाशाली और हंसमुख एक्टर इतनी जल्दी दुनिया से चला जाएगा।
करीबी दोस्त ने नम आंखों से की इस दुखद खबर की पुष्टि
जोश ग्रिसेटी के निधन की जानकारी उनके बेहद मित्र और सह-कलाकार रॉब मैकक्लूर ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। रॉब ने बेहद भावुक पोस्ट लिखते हुए बताया कि बीते शुक्रवार को जोश ने अपनी जान ले ली।
सम्बंधित ख़बरें
Box Office Report:’अल्फा’ नहीं उठा पाई वीकेंड का फायदा, ‘धमाल 4’ ने रविवार को मारी बाजी, देखें लेटेस्ट कलेक्शन
इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल
Mandakini Photos: पहाड़, प्रकृति और हिमाचली लुक… मंदाकिनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज, ZEE5 की इन 5 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट, एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
उन्होंने कहा कि वह इस भयानक सच को स्वीकार करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका मन इस भारी क्षति को झेल नहीं पा रहा है। रॉब ने संकट की इस समय में जोश की पत्नी और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
स्क्रीन के पीछे के भाई ने शेयर की कुछ भावुक यादें
रॉब मैकक्लूर ने जोश के साथ बिताए गए पुराने दिनों को याद करते हुए एक बेहद दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा। उन्होंने बताया कि सालों तक सिनेमा में जोश के भाई की भूमिका निभाना उनके जीवन के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक था।
जोश न केवल एक बेहतरीन एक्टर थे, बल्कि वह कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी फुलर्टन के म्यूजिकल थिएटर प्रोग्राम से जुड़कर नए छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते थे।
रॉब ने यह भी शेयर किया कि जोश की शादी में बेस्ट मैन बनने का सम्मान मिलना उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उनके जाने से पूरी थिएटर कम्युनिटी में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है, जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Pawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
जोश के निधन की खबर मिलते ही हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। हॉलीवुड टीवी शो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ के स्टार साइमन हेलबर्ग ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जोश एक अद्भुत और बेहद प्रतिभाशाली इंसान थे, और इस खबर ने उन्हें पूरी तरह स्तब्ध कर दिया है।
इसके साथ ही ‘स्नो व्हाइट’ की एक्ट्रेस रेचल ज़ेगलर और जानी-मानी एक्ट्रेस डोना मर्फी ने भी जोश को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और पीड़ित परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
