Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Box Office Report:’अल्फा’ नहीं उठा पाई वीकेंड का फायदा, ‘धमाल 4’ ने रविवार को मारी बाजी, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

Alpha Box Office Collection Report: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने अपने पहले वीकेंड में 65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जबकि आलिया भट्ट की अल्फा की रफ्तार काफी धीमी रही।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 13, 2026 | 10:54 AM

फिल्म 'धमाल 4' और 'अल्फा' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Alpha Box Office Collection: सिनेमाघरों में एक बार फिर से दर्शकों का पुराना और पसंदीदा मनोरंजन लौट आया है। अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म रिलीज के पहले 3 दिनों के अंदर ही इस ‘धमाल 4’ ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वीकेंड के खास मौके पर जहां एक फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है, वहीं दूसरी फिल्म दर्शकों को खींचने के लिए संघर्ष कर रही है।

धमाल 4 ने सिनेमाघरों में मचाया पर मचाया असली धमाल

अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी फिल्म धमाल 4 ने पहले ही दिन से अपने इरादे साफ कर दिए थे। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 14 करोड़ रुपये के साथ मजबूत शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को ‘धमाल 4’ ने 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

सम्बंधित ख़बरें

इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल

Dhamaal 4 Weekend BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया धमाल 4 का जादू, 100 करोड़ क्लब से सिर्फ एक कदम दूर

Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल

Mandakini Photos: पहाड़, प्रकृति और हिमाचली लुक… मंदाकिनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

बीते रविवार का दिन तो इस फिल्म के लिए पूरी तरह से वरदान साबित हुआ। बीते रविवार को अकेले 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। इस तरह 3 दिनों के वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म का कुल कलेक्शन अब 65 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है।

वीकेंड पर भी नहीं चल पाया आलिया का जादू

बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में शुमार आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ इस बार छुट्टी के दिनों का कोई खास फायदा उठाने में पूरी तरह नाकाम रही है। इस फिल्म में शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे बड़े सितारे होने के बावजूद इसकी रफ्तार काफी सुस्त पड़ गई है। सिनेमाघरों में फिल्म अल्फा को रिलीज हुए अब 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है।

ये भी पढ़ें: इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल

बीते शनिवार को ‘अल्फा’ ने सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये की बेहद धीमी कमाई की थी। मेकर्स को उम्मीद थी कि शायद रविवार की छुट्टी के दिन फिल्म की कमाई में कुछ सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन रविवार को भी यह आंकड़ा टस से मस नहीं हुआ और फिल्म ‘अल्फा’ ने फिर से केवल 2.25 करोड़ रुपये ही बटोरे। हालांकि, फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर 53.60 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

Dhamaal 4 box office collection day 3 sunday alpha box office collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 10:54 AM

Topics:  

  • Ajay Devgan
  • Alia Bhatt
  • Anil Kapoor
  • Arshad Warsi
  • Bobby Deol
  • Box Office Collection
  • Entertainment
  • Riteish Deshmukh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.