Jolly LLB 3: अक्षय और अरशद की केमिस्ट्री शानदार, फिल्म को मिली दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया
Public Review: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है और इसे देखने के बाद दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
- Written By: अनिल सिंह
'जॉली एलएलबी 3' को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की केमिस्ट्री को सराहा
Jolly LLB 3 Public Review: अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। लोगों की मानें तो उन्हें अक्षय का रोल थोड़ा ज्यादा अहम नजर आया। इसके साथ ही फिल्म के निर्देशन को भी कई दर्शकों ने बेहतर बताया। कुछ लोगों ने महसूस किया कि फिल्म की एडिटिंग और रफ्तार थोड़ी कमजोर रही, जिससे पहला हिस्सा धीमा लगता है।
फिल्म की कहानी मुख्य रूप से किसानों के संघर्ष और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई पर केंद्रित है। आईएएनएस से कई दर्शकों ने बात करते हुए फिल्म की सामाजिक प्रासंगिकता को सराहा और कहा कि फिल्म ने इस गंभीर विषय को प्रभावी तरीके से पेश किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
फिल्म का पहला हिस्सा कुछ ज्यादा खिंचा हुआ
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से दर्शकों ने कहा, “फिल्म का पहला हिस्सा कुछ ज्यादा खिंचा हुआ महसूस हुआ, लेकिन दूसरे हिस्से में कहानी में जान आ गई और फिल्म ज्यादा रोमांचक लगने लगी। फिल्म की यह खासियत रही कि यह फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों से थोड़ी अलग थी क्योंकि यह पूरी तरह कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित नहीं थी, बल्कि इसमें अलग तरह से कहानी कही गई।”
ये भी पढ़ें- छोले भठूरे रील हुई वायरल, पवन सिंह संग विवाद के बाद देसी अंदाज में दिखी अंजलि राघव
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की केमिस्ट्री
कुछ दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म में मजा और उत्साह उतना नहीं था, जो पहले की फिल्मों में था। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की केमिस्ट्री को अधिकतर लोगों ने फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बताया। फिल्म में सामाजिक संदेश की कड़ी को ध्यान में रखते हुए, दर्शकों ने इसे एक प्रयास माना जो समाज की कुछ बड़ी समस्याओं को उजागर करता है। जहां एक तरफ फिल्म की कहानी और अभिनय की तारीफ हुई, दूसरी ओर फिल्म की लंबाई और धीमी कहानी को लेकर कुछ आलोचनाएं भी सामने आईं।
क्या है फिल्म की असली ताकत
कुछ दर्शकों ने यह भी कहा, “फिल्म की ताकत यह है कि यह किसानों की लड़ाई को न केवल दिखाती है, बल्कि उनसे जुड़ी भावनाओं को भी सामने लाती है। इसलिए, यह फिल्म उन लोगों के लिए जरूर देखनी चाहिए, जो सामाजिक मुद्दों वाली फिल्मों में रुचि रखते हैं।”
