नहीं पल्ले पड़ रहा एपस्टीन फाइल केस? तो देख डालिए पांच में से कोई एक शो, चंद मिनटों में समझ जाएंगे पूरी कहानी
Jeffrey Epstein Files Documentry: जेफ्री एपस्टीन केस की रील्स और खबरें इन दिनों खूब चर्चा में हैं। ऐसे में अगर आप इसे समझना चाहते हैं, तो 5 फैक्ट-बेस्ड वेब शोज और डॉक्यूमेंट्रीज देख सकते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या
एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी डॉक्यू सीरीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Jeffrey Epstein File Based Movie: इन दिनों पूरे देश में एपस्टीन फाइल की चर्चा तेज है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने जनवरी 2026 में 30 लाख पन्नों से ज्यादा एपस्टीन फाइल्स जारी की हैं। इन फाइलों में ईमेल, फोटो और कोर्ट रिकॉर्ड शामिल हैं, जो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़े हैं।
दरअसल, एपस्टीन केस सिर्फ एक क्रिमिनल केस नहीं, बल्कि सत्ता, पैसा और सिस्टम की कमजोरियों की कहानी भी है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इस मामले से जुड़े कई वीडियो, पोस्ट और दावे वायरल हो रहे हैं, जिनमें कई बार फर्जी विजुअल्स और अनसत्य जानकारी दिखाई जाती है। ऐसे में अगर भारत के दर्शक इस संवेदनशील मामले को समझना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई डॉक्यूमेंट्री और मिनी-सीरीज उपलब्ध हैं।
जेफ्री एपस्टीन: फिल्थी रिच
यह चार एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री दिखाती है कि कैसे एपस्टीन ने अपनी दौलत और रसूख का इस्तेमाल करते हुए सेक्स ट्रैफिकिंग का नेटवर्क खड़ा किया। इसमें पीड़ितों के बयान शामिल हैं और यह भारतीय दर्शकों के लिए केस की शुरुआत से समझने का सबसे बेहतरीन जरिया है। वहीं यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
स्कूप
चर्चित फिल्म स्कूप यह दिखाती है कि कैसे बीबीसी की महिला पत्रकारों ने प्रिंस एंड्रयू के इंटरव्यू के लिए अपने करियर और जीवन को जोखिम में डाल दिया। इस इंटरव्यू ने ब्रिटेन की शाही परिवार की जड़ें हिला दी थीं। हालांकि, अगर इसे आप देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
ए वेरी रॉयल स्कैंडल
अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई मिनी-सीरीज, एपस्टीन और प्रिंस एंड्रयू के रिश्तों को गहराई से फिल्मी अंदाज में पेश करती है। इसमें ड्रामा और एक्टिंग का स्तर इतना प्रभावशाली है कि आप थ्रिलर फिल्म देख रहे हों ऐसा लगेगा।
सीक्रेट्स ऑफ प्रिंस एंड्रयू
अगर आप सिर्फ फैक्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं, तो सीक्रेट्स ऑफ प्रिंस एंड्रयू डॉक्यूमेंट्री आपके लिए परफेक्ट है। इसमें कोर्ट में पेश किए गए एपस्टीन की फाइलें और ईमेल्स शामिल हैं और इसे आप एप्पल टीवी या यूट्यूब पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, धनुष संग वेलेंटाइन डे पर शादी की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब
द प्रिंस एंड एपस्टीन स्कैंडल
यह डॉक्यूमेंट्री न्यूजनाइट इंटरव्यू और रिपोर्टिंग पर आधारित है, जिसने प्रिंस एंड्रयू की पब्लिक छवि को गंभीर रूप से प्रभावित किया। इसमें फ्लाइट लॉग्स और तस्वीरें भी शामिल हैं, जो दुनिया के बड़े और प्रभावशाली हस्तियों को एपस्टीन की संपत्तियों पर उपस्थित दिखाती हैं। यह बीबीसी और यूट्यूब पर उपलब्ध है। फिलहाल, इन डॉक्यूमेंट्री और सीरीज के माध्यम से आप एपस्टीन केस की पूरी कहानी, पीड़ितों की आवाज और मीडिया रिपोर्टिंग की गहराई तक समझ सकते हैं।
