जुबीन गर्ग का आखिरी वीडियो देखकर फैंस हुए भावुक, स्कूबा डाइविंग हादसे में सिंगर की गई जान
Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग का मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सिंगर क्रूज पार्टी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को देखकर फैंस भावुक हो गए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
जुबीन गर्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Zubeen Garg Scuba Diving Video: बॉलीवुड और असमिया सिंगर जुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। 52 साल की उम्र में उनका निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए हुए एक दुखद हादसे में हो गया। यह खबर सुनते ही सिर्फ उनके फैंस ही नहीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल फैल गया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके यादगार पलों को साझा कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जुबीन गर्ग क्रूज पार्टी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं, और उनके साथी उन्हें चियर कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, इसके बाद उन्होंने दूसरी बार बिना लाइफ जैकेट के समुद्र में कूदने का प्रयास किया।
जुबीन गर्ग का आखिरी वीडियो फैंस हुए इमोशनल
इसके अलावा, जुबीन का सिंगापुर का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक रेस्टोरेंट में ग्रुप के साथ गाते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो उनके निधन से सिर्फ 18 मिनट पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने फैंस को भावुक कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
हिमंत बिस्वा सरमा ने दी थी ये जानकारी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा की कि जुबीन गर्ग के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा और गुवाहाटी में सरुसजाई स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने मल्टीकलर घाघरा में शेयर किया गरबा लुक, फैंस ने VIDEO देखकर लुटाया प्यार
असम पुलिस ने जुबीन गर्ग के नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हुए हादसे के संबंध में आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस उनके मैनेजर से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। आपको बता दें, उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए और अपनी अलग पहचान बनाई। बॉलीवुड में उनका गाया गाना “या अली” आज भी लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है। इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने कई सुपरहिट ट्रैक दिए हैं। जिनकी वजह से वो हमेशा लोगों के दिल में रहेंगे। फिलहाल उनके यूं चले जाने से फैंस और इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। वहीं लोग सोशल मीडिया पर उनके यादगार पलों को साझा कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
