- Hindi News »
- Entertainment »
- Shilpa Shetty Multicolor Ghaghra Navratri Video Viral Social Media
शिल्पा शेट्टी ने मल्टीकलर घाघरा में शेयर किया गरबा लुक, फैंस ने VIDEO देखकर लुटाया प्यार
Shilpa Shetty Viral Video: शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह तरह-तरह के पोज देती नजर आ रही हैं और उनका हर अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

शिल्पा शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shilpa Shetty Garba Video Viral: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और खूबसूरत स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर अपने लुक की वीडियोज और फोटोज शेयर करती हैं। इसी बीच शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने त्योहारों के आगमन की खुशी दिखाई।
दरअसल, वीडियो में शिल्पा कई तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। कभी वह हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की तरफ देख रही हैं, तो कभी गोल घूमते हुए मजेदार पोज देती हैं। उनके हर अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, “इस त्योहार के मौसम के लिए एक रंग काफी नहीं है।”
शिल्पा शेट्टी ने मल्टीकल घाघरा-चोली में लूटी महफिल
इस वीडियो में शिल्पा ने मल्टीकलर घाघरा-चोली पहन रखा है। यह घाघरा पीला, हरा, लाल और नीला रंगों से सजा हुआ है, जिसमें सुनहरी जरी का वर्क है। चोली पर बारीक कढ़ाई ने उनके स्लिम फिगर को और उभार दिया है, जो उनकी फिटनेस को दर्शाता है। बालों को उन्होंने हाफ चोटी में बांधा है, जिस पर रंग-बिरंगे रिबन लहर रहे हैं। चेहरे पर मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को और निखारा है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
वीडियो में गुजराती गाना ‘रमति आवे’ भी बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। यह गाना फिल्म ‘डाकला-2’ का है और नवरात्रि के पहले से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। शिल्पा के वीडियो ने फैंस को गरबा की याद दिला दी, जिसमें हर ट्विस्ट और टर्न के साथ रंग और मस्ती झलक रही है।
फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं
शिल्पा का वीडियो देखते ही फैंस ने जमकर प्यार जताया। एक यूजर ने लिखा, “कभी नवरात्रि खेलने आओ वडोदरा,” तो दूसरे ने कहा, “गरबा क्वीन।” एक और यूजर ने लिखा, “मैम, आप बहुत सुंदर लग रही हैं।” वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं।
ये भी पढ़ें- पवन सिंह ने जाते-जाते धनश्री संग लगाया जबरदस्त ठुमका, वायरल VIDEO ने जीता फैंस का दिल
आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर
इन सबके बीच अगर शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘सुखी’ में देखा गया था। अब वह जल्द ही कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में संजय दत्त, ध्रुव सरजा और नोरा फतेही भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shilpa shetty multicolor ghaghra navratri video viral social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














