-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jaya Bachchan Seen Angry At Rinku Singh And Priya Saroj Engagement Ceremony Photos Viral
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में गुस्से में दिखीं जया बच्चन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
- Written By: स्नेहा मौर्या
8 जून को सांसद प्रिया सरोज ने क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई की। इस इंगेजमेंट सेरेमनी में कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन भी थीं। अब उनकी गुस्से वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब सिर्फ अपने दमदार खेल के लिए नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। 8 जून को उन्होंने समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली। ये ड्रीमी इंगेजमेंट सेरेमनी लखनऊ के एक आलीशान फाइव स्टार होटल में आयोजित की गई, जिसमें राजनीतिक और फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
दरअसल, इस खास मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ नजर आए। जहां अखिलेश यादव हमेशा की तरह ट्रेडिशनल व्हाइट कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए, वहीं डिंपल यादव ने ग्रे कलर की साड़ी पहनकर सिंपल और एलिगेंट लुक कैरी किया।
जया बच्चन की गुस्से वाली तस्वीरें वायरल
इसके अलावा इस इंगेजमेंट पार्टी में बॉलीवुड से भी खास मेहमान मौजूद रहे। एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन भी समारोह में शरीक हुईं। पिंक कलर की साड़ी में सजी-धजी जया बच्चन ने प्रिया और रिंकू के साथ कैमरे के लिए पोज दिए। लेकिन इस दौरान हमेशा की तरह वह गुस्से में दिखीं और अब उनकी गुस्से वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर कुछ यूजर्स ने उनके हावभाव पर मजाकिया कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, “जया जी यहां भी नाराज लग रही हैं,” तो दूसरे ने चुटकी ली, “लो अब तो जया बच्चन भी आ गईं, हो गया शुभ!”

आपको बता दें, जया बच्चन अक्सर मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं और कई बार पैपराजी पर गुस्सा करने के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। लेकिन इस सगाई में पैपराजी के साथ ऐसा देखने को नहीं मिला और एक फोटो में वो अखिलेश यादव से बातचीत करती भी नजर आईं।
ये भी पढ़ें- Ameesha Patel Birthday: सकीना की पर्सनल लाइफ में आए कई चेहरे, पर नहीं मिला हमसफर, जानें अधूरी मोहब्बतों के किस्से
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को मिल रहीं ढेरों बधाईयां
अगर कपल की लुक की बात की करें, तो रिंकू सिंह ने व्हाइट कलर की क्लासिक शेरवानी में शाही लुक अपनाया। वहीं प्रिया सरोज पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपने इस लुक को स्टाइलिश कॉलर नेकलेस, पारंपरिक चूड़ियों और मिडिल-पार्टेड कर्ली हेयरस्टाइल से पूरा किया था।
साथ ही उनका मिनिमल मेकअप और लाइट पिंक लिपस्टिक लुक को पूरी तरह से और भी ग्लैमरस बना रहा था। वहीं अब रिंकू और प्रिया की सगाई की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Jaya bachchan seen angry at rinku singh and priya saroj engagement ceremony photos viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












