Ameesha Patel Birthday: सकीना की पर्सनल लाइफ में आए कई चेहरे, पर नहीं मिला हमसफर, जानें अधूरी मोहब्बतों के किस्से

बॉलीवुड की सकीना यानि ​अमीषा पटेल आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन सकीना की अब तक अधूरी मोहब्बत रह गई है। उनका नाम कई स्टार्स संग जुड़ चुका है लेकिन आज भी वह अकेली ही रह रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके किस्से।
सकीना की पर्सनल लाइफ में आए कई चेहरे, पर नहीं मिला हमसफर, जानें अधूरी मोहब्बतों के किस्से
​अमीषा पटेल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अमीषा पटेल आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू कर हर दिल में बस जाने वाली अमीषा ने गदर जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। उनकी ऑनस्क्रीन लाइफ जितनी रंगीन रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही चर्चा में रही है।

अमीषा का नाम कई बिजनेसमेन और फिल्मी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि 50 की उम्र में भी वह अब तक कुंवारी हैं। उनका पहला चर्चित रिश्ता फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ रहा। दोनों का रिश्ता करीब 5 साल तक चला। विक्रम पहले से शादीशुदा थे, जिससे यह रिश्ता विवादों में घिर गया। अमीषा ने यहां तक कि अपने परिवार के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करा दी थी।

कई स्टार्स संग जुड़ चुका है नाम

इसके बाद उनका नाम कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल से जुड़ा। फैसल ने ट्विटर पर अमीषा को खुलेआम प्रपोज किया था। उनका रिश्ता करीब 2-3 साल चला, लेकिन यह भी टूट गया।

बिजनेसमेन नेस वाडिया भी अमीषा की जिंदगी में आए। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया और शादी की बात भी हुई, लेकिन किस्मत को यह मंजूर नहीं था।

अमीषा का नाम कुछ समय के लिए रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा। हालांकि, यह रिश्ता कभी आधिकारिक नहीं हुआ और दोनों के बीच की नजदीकियों को महज अफवाह माना गया। इसके अलावा हाल ही में उनका नाम बिजनेसमेन निर्वाण बिड़ला के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन निर्वाण ने साफ किया कि वह और अमीषा सिर्फ पारिवारिक दोस्त हैं।

 इस फिल्म में आखिरी बार नजर आई थीं एक्ट्रेस 

अमीषा पटेल की जिंदगी में प्यार कई बार दस्तक दे चुका है, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से वो रिश्ता अधूरा रह गया। आज भी अमीषा की गिनती बॉलीवुड की ग्लैमरस और आत्मनिर्भर एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने भले ही शादी न की हो, लेकिन उन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है। इनके सबके बीच अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार सनी देओल की फिल्म गदर 2 में आखिरी बार देखा गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com