- Hindi News »
- Entertainment »
- Javed Akhtar Support In Diljit Dosanjh Said About Film Sardar Ji 3
दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में उतरे जावेद अख्तर, ‘सरदार जी 3’ को लेकर की ये बात
दिलजीत दोसांझ इन दिनों विवादों में घिर हैं। जिसकी वजह उनकी फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का शामिल होना है। अब इस पूरे मामले पर जावेद अख्तर ने भी रिएक्ट किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

दिलजीत दोसांझ, जावेद अख्तर (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय जनता का गुस्सा इस बात पर फूटा कि ऐसे समय में पाकिस्तानी कलाकार को फिल्म का हिस्सा क्यों बनाया गया।
सोशल मीडिया पर ‘सरदार जी 3’ और इसके मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई सेलिब्रिटीज ने भी फिल्म की कास्टिंग को लेकर आलोचना की है। लेकिन इस बीच कुछ नाम ऐसे भी हैं जो दिलजीत के समर्थन में सामने आए हैं। मशहूर गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने दिलजीत का बचाव करते हुए एक अहम बयान दिया है।
दिलजीत के सपोर्ट में जावेद अख्तर ने कही ये बात
जावेद अख्तर ने कहा, “अब दिलजीत क्या करे बेचारा? फिल्म की शूटिंग तो पहलगाम हमले से पहले ही पूरी हो चुकी थी। उसे कैसे पता होता कि ऐसा कुछ होने वाला है। इसमें किसी पाकिस्तानी का पैसा तो नहीं लगा है, नुकसान तो भारत का ही होगा अगर फिल्म बैन होती है।”
सम्बंधित ख़बरें
Border 2 Collection: बॉर्डर 2 का धमाका जारी, 16वें दिन 300 करोड़ क्लब में ली एंट्री, धूम-सुल्तान को छोड़ा पीछे
‘बॉर्डर 2’ में कैसे हुई वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की एंट्री, भूषण कुमार ने बताई पूरी कहानी
कभी टिकट के नहीं थे पैसे, आज बॉर्डर 2 के हीरो हैं दिलजीत दोसांझ; सनी देओल की फिल्म से जुड़ा शेयर किया किस्सा
जावेद अख्तर के रिक्रिएट गानों के बयान पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बना ‘मिट्टी के बेटे’
उन्होंने आगे कहा कि, “अगर उसे पहले से पता होता कि हालात ऐसे होंगे तो शायद वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कास्ट ही नहीं करता। मुझे लगता है सेंसर बोर्ड और सरकार को इस मामले में थोड़ी नरमी दिखानी चाहिए। उन्हें यह कहना चाहिए कि अब जबकि फिल्म बन चुकी है, उसे रिलीज किया जाए, लेकिन भविष्य में ऐसी गलती न दोहराई जाए।”
ये भी पढ़ें- बेटी शेफाली जरीवाला के निधन से मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, सामने आया वीडियो
भारत में फिल्म रिलीज पर लगी रोक
आपको बता दें कि भारत में इस फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है, लेकिन ओवरसीज में फिल्म को रिलीज किया गया है। यहां तक कि पाकिस्तान में भी ‘सरदार जी 3’ सिनेमाघरों में चल रही है, जबकि भारत में इसे लेकर बवाल जारी है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी ब्लॉक कर दिया था। ऐसे माहौल में जब दिलजीत दोसांझ ने हानिया आमिर के साथ ट्रेलर रिलीज किया, तो यह फैसला कई लोगों को पंसद नहीं आया।
Javed akhtar support in diljit dosanjh said about film sardar ji 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
17 फरवरी को जन्मे लोग के लिए नया साल ला रहा है बड़ी कामयाबी! लेकिन इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Feb 17, 2026 | 05:09 AMAaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














